Doubtnut Promotions Sticky

प्रकाश की बीम, 15 cm व्यास वाले काँच के गोले से टकराती है और गोलीय पृष्ठ के ध्रुव के 30 cm पीछे एक बिन्दु पर अभिसरित होती है | यदि काँच का अपवर्तनांक 1.5 हो, तो प्रतिबिम्ब की स्थिति निकालें |

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मान लें कि AB और DE, गोलीय पृष्ठ BPE पर आपतित किरणें हैं | गोलीय पृष्ठ की अनुपस्थिति में वे O पर अभिसरित होती हैं जो ध्रुव P से 30 cm पर है | गोलीय पृष्ठ की उपस्थिति में अपेक्षाकृत विरल से अपेक्षाकृत सघन माध्यम में अपवर्तन होता है और किरणें I पर अभिसरित होती हैं | इस प्रकार O, प्रतिबिम्ब I. के लिए आभासी वस्तु का कार्य करता है |
यहाँ u = P O = + 30 cm , μ 1 = 1
R = P C = + 15 / 2 cm = + 7.5 cm और μ 2 = 1.5
मान लें की प्रतिबिम्ब I की P से दूरी v है |
क्योंकि अपवर्तन अपेक्षाकृत विरल से अपेक्षाकृत सघन माध्यम में होता है,
इसलिए
ocr_image
μ 2 v - μ 1 u = μ 2 - μ 1 R
या 1.5 v - 1 30 = 1.5 - 1 7.5 = 1 15
या 1.5 v = 1 15 + 1 30 = 3 30 = 1 10
या v = 10 × 1.5 = 15 cm
इस प्रकार बनने वाला प्रतिबिम्ब, वास्तविक है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions