Doubtnut Promotions Sticky

किसी मेज पर एक-एक रुपये के दस सिक्कों को एक के ऊपर एक करके रखा गया है। प्रत्येक सिक्के की संहति m है। निम्नलिखित प्रत्येक स्थिति में बल का परिमाण एवं दिशा लिखिए -
(a ) सातवें सिक्के (नीचे से गिनने पर) पर उसके ऊपर रखे सभी सिक्कों के कारण बल, (b) सातवें सिक्के पर आठवें सिक्के द्वारा आरोपित बल, तथा (c ) छठे सिक्के की सातवें सिक्के पर प्रतिक्रिया।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a ) तली से सातवें सिक्के पर बल उसके ऊपर तीन सिक्कों के कारण होगा = 3mg न्यूटन (नीचे की ओर)
(b) सातवें सिक्के पर आठवें सिक्कें द्वारा आरोपित बल = आठवें सिक्के का भार + आठवें सिक्के पर रखे दो सिक्कों का भार
= (mg + 2mg) न्यूटन = 3mg न्यूटन (नीचे की ओर)
(c ) छठा सिक्का अपने ऊपर के चार सिक्कों के भार के बराबर बल का अनुभव करता है। अतः छठे सिक्के की सातवें सिक्के पर प्रतिक्रिया =4mg न्यूटन (ऊपर की ओर)

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions