Doubtnut Promotions Sticky

1000 kg संहति का कोई हेलीकॉप्टर 15ms2 के ऊर्ध्वाधर त्वरण से ऊपर उठता है। चालक दल तथा यात्रियों की संहति 300 kg है। निम्नलिखित बलों का परिमाण व दिशा लिखिए -
(a) चालक दल तथा यात्रियों द्वारा फर्श पर आरोपित बल, (b) चारों ओर की वायु पर हेलीकॉप्टर के रोटर की क्रिया, तथा (c ) चारों ओर की वायु के कारण हेलीकॉप्टर पर आरोपित बल।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दिया गया है- हेलीकॉप्टर का द्रव्यमान
M= 1000 किग्रा.
चालक दल तथा यात्रियों का द्रव्यमान
m = 300 किग्रा.
हेलीकॉप्टर का ऊर्ध्वाधर त्वरण
a=15m/s2
(a) चालक दल तथा यात्रियों द्वारा फर्श पर आरोपित बल
F = चालक दल तथा यात्रियों का आभासी भार =m(g+a)=300(10+15)=300×25=7500 न्यूटन (ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर)
(b) चारों ओर की वायु पर हेलीकॉप्टर के रोटर की क्रिया
R=(M+m)(g+a)=(1000+300)(10+15)=1300×25=32500 न्यूटन
यह ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर कार्य करता है क्योंकि हेलीकॉप्टर इस स्थिति में ऊपर उठता है। (c ) गति के तृतीय नियमानुसार चारों ओर की वायु का हेलीकॉप्टर पर प्रभाव बराबर तथा विपरीत दिशा में होगा। अतः अभीष्ट बल = 32500 न्यूटन
यह ऊपर की ओर कार्य करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions