Doubtnut Promotions Sticky

30 किग्रा. की एक स्वचालित बंदूक से 100 ग्राम की गोलियाँ, 3 गोलियाँ प्रति सेकण्ड की दर से दागी जाती है। यदि गोलियों का वेग 300 मी./से. हो तब बंदूक को अपनी स्थिति में बनाये रखने के लिये आवश्यक बल क्या लगाना पड़ेगा?

Text Solution
Verified by Experts

गोली दागने पर बंदूक प्रतिक्षेपित (recoil) होती है और उसके संवेग में परिवर्तन होता है। संवेग में परिवर्तन की दर, बल के तुल्य होती है। मान लो बंदूक का द्रव्यमान M, गोली का द्रव्यमान m, गोली का वेग v और बंदूक का प्रतिक्षेप वेग V है, तब एक गोली दागने पर बंदूक के संवेग में परिवर्तन
MV = mv = 0.1 x 300
= 30 किग्रा. मी./से.
Δt समय में बंदूक से दागी गई गोलियों की संख्या
N=3(Δt)
अतः Δt समय में बंदूक के संवेग में परिवर्तन
Δp=N(30)=3(Δt)×30=90Δt
बंदूक को स्थिर रखने के लिये लगाये गये बल का मान
F=ΔpΔt=90ΔtΔt
= 90 न्यूटन

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions