2 mm त्रिज्या की वर्षा की कोई बूंद 500 m की ऊँचाई से पृथ्वी पर गिरती है। यह अपनी आरंभिक ऊँचाई के आधे हिस्से तक (वायु के श्यान प्रतिरोध के कारण) घटते त्वरण के साथ गिरती है और अपनी अधिकतम (सीमान्त) चाल प्राप्त कर लेती है , और उसके बाद एकसमान चाल से गति करती है। वर्षा की बूंद पर उसकी यात्रा के पहले व दूसरे अर्ध भागो में गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य कितना होगा ? यदि बूंद की चाल पृथ्वी तक पहुंचने पर 10ms1 हो तो संपूर्ण यात्रा में प्रतिरोधी बल द्वारा किया गया कार्य कितना होगा ?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दिया गया है - बूंद की त्रिज्या
r = 2 मिमी.
=2×103 मी.
प्रत्येक आधी यात्रा में तय की गई दुरी
s=h2=5002=250 मी.
जहाँ h = पृथ्वी से वह ऊँचाई जहाँ से बूंद गिरती है =500 मी.
प्रत्येक यात्रा में गुरुत्वीय बॉल द्वारा बूंद पर किया गया कार्य
W = Fs = mgs
=ρ×43πr(3)gs
W=103×43×3.14×(2×103)3×9.8×250
= 0 .082 जूल
[ द्रव्यमान (m) = घनत्व (ρ)× आयतन (v) m=ρ×43πr3 ]
[ पानी का घनत्व =103 किग्रा. / 3 ]
दिया गया है -
v = 10 मी. / से.
अतः सम्पूर्ण यात्रा के लिए
गुरुत्वीय बल द्वारा किया गया कार्य + प्रतिरोधी बल द्वारा किया गया कार्य (Wr) = गतिज ऊर्जा में वृद्धि
0.082+0.082+Wr=12mv2
0.164+Wr==0.00170.164=0.1623 जूल
अर्थात् प्रतिरोधी बल द्वारा किया गया कार्य ऋणात्मक है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions