Doubtnut Promotions Sticky

बतलाइए कि निम्नलिखित कथन सत्य है या असत्य। अपने उत्तर के लिए कारण भी दीजिए।
(a) किन्हीं को पिंडो के प्रत्यास्थ संघट्ट में, प्रत्येक पिंड का संवेग व ऊर्जा संरक्षित रहती है।
(b) किसी पिंड पर चाहे कोई भी आंतरित व बाह्य बल क्यों न लगा रहा हो , निकाय की कुल ऊर्जा सर्वदा संरक्षित रहती है।
(c) प्रकृति में प्रत्येक बल के लिए किसी लूप में, किसी पिंड की गति में किया गया कार्य शून्य होता है।
(d) किसी अप्रत्यास्थ संघट्ट में, किसी निकाय की अंतिम गतिज ऊर्जा , आरंभिक गतिज ऊर्जा में हमेशा कम होती है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(a) असत्य , प्रत्येक पिण्ड का संवेग व ऊर्जा संरक्षित न होकर निकाय का कुल संवेग व ऊर्जा संरक्षित रहती है।
(b) असत्य, किसी निकाय पर आरोपित बाह्य बल उन्स्की कुल ऊर्जा को परिवर्तित क्र सकता है।
(c) असत्य , केवल संरक्षी बल के अन्तर्गत ही किसी बंद लूप में गतिशील किसी पिण्ड पर किया गया कुल कार्य शून्य होता है जबकि असंरक्षी बल के उपस्थिति में यह शून्य नहीं होता है।
(d) सत्य , अप्रत्यास्थ टक्कर में कुछ गतिज ऊर्जा का रूपान्तरण ऊर्जा के किसी अन्य रूप में हो जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions