Doubtnut Promotions Sticky

पौधों में कम से कम पाच अपर्याप्तता के लक्षण दें। उसे वर्णित करें और खनिजों की कमी से उसका सहसम्बन्ध बनाए।

Text Solution
Verified by Experts

अपर्याप्तता के 5 लक्षण निम्न प्रकार हैं-
1. क्लोरोसिस- क्लोरोफिल का ह्रास होता है जिससे पत्तियों पीली पड़ जाती है। यह N,K, S. Mg, Fe, Mn, Zn तथा Coआदि की कमी से होता है।
नेकरोसिस- ऊतक की कोशिकाओं का क्षय होता है। इसके कारण दिखाई देने वाले लक्षण हैं- - ब्लाइट, रॉट, पत्ती पर धब्बे आदि। यह लक्षण Ca, Mg, Cu, K आदि की कमी से होता है।
कोशिका विभाजन पर निरोधी— पौधे की वृद्धि कम होने से पौधे बौने रह जाते हैं । यह लक्षण N, S, K तथा Mo आदि की कमी से होता है।
4. विकृति-रंगहीनता, विभज्योतक ऊतकों में संगठन में कमी, विकृति आदि अन्त में मृत्यु का कारण बनते हैं। यह बोरोन की कमी का लक्षण है।
5. पुष्पन में देरी - N, S, Mo आदि के कम सान्द्रता से कुछ पौधों में पुष्पन कुछ समय के लिए टल जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions