Doubtnut Promotions Sticky

गति के तृतीय नियम के अनुसार जब हम किसी वस्तु को धक्का देते हैं तो वस्तु उतने ही बल के साथ हमें भी विपरीत दिशा में धक्का देती है। यदि वह वस्तु एक ट्रक है जो कड़क के किनारे खड़ा है संभवतः हमारे द्वारा बल आरोपित करने पर भी गतिशील नहीं हो पाएगा। एक विद्याथी्र इसे सही साबित करते हुए कहता है कि दोनों बल विपरीत एवं बराबर है जो एक दूसरे को निरस्त कर देते हैं। इस तर्क पर अपने विचार दें और बताएं कि ट्रक गतिशील क्यों नहीं हो पाता?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दरअसल ऐसी बाल नहीं है ट्रक काफी द्रव्यमान वाला होता है जिससे उसका जड़त्व भी काफी अधिक होता है। अधिक जड़त्व होने के कारण ट्रक विराम में रहता है। न्यूटन के प्रथम गति के नियमानुसार कोई भी वस्तु तब तक विराम में रहता है जब तक कि उस वस्तु पर किसी बाह्य असंतुलित बल का प्रयोग न किया जाए।
ट्रक पर लगाया गया बल इतना उपयुक्त नहीं है कि उसे गति में ला सके। अर्थात उसके विराम जड़त्व को हटा इतना उपयुक्त नहीं है कि उसे गति में ला सकें। अर्थात उसके विराम जड़त्व को हटा सकें। इसके लिए अधिक बल की आवश्यकता होती है। विद्यार्थी द्वारा दिया गया कथन सही नहीं है।
दो बराबर एवं विपरीत बल एक दूसरे को तब निरस्त कर देता है जब वे एकी ही वस्तु पर क्रियाशील होता है। न्यूटन के तृतीय गति नियमानुसार, दो बराबर एवं विपरीत बल दो अलग वस्तु पर क्रियाशील होते हैं इसलिए वे एक दूसरे को निरस्त नहीं करते हैं। ट्रक का द्रव्यमान अत्यधिक होने के कारण उसमें उत्पन्न त्वरण नगण्य होता है इसलिए ट्रक गतिशील नहीं हो पाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions