Doubtnut Promotions Sticky

क्षार धातुओं के निम्नलिखित यौगिकों की तुलना क्षारीय मृदा । धातुओं के संगत यौगिकों से विलेयता एवं तापीय स्थायित्व के आधार पर कीजिए-(क)नाइट्रेट (ख) कार्बोनेट (ग) सल्फेट।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(क) क्षार धातु और क्षारीय मृदा धातुओं के नाइट्रेट विलेयता–क्षार धातुओं के नाइट्रेट जल में घुलनशील होते हैं। इनकी विलेयता वर्ग में नीचे की ओर बढ़ती है क्योंकि इनकी जालक एन्थैल्पी जलयोजन एन्थैल्पी की अपेक्षा शीघ्रता से घटती है। (कृपया ध्यान में रखें कि जालक एन्थैल्पी में कमी ठोस की विलेयता के अनुकूल होती है जबकि जलयोजन एन्थैल्पी में कमी इसके प्रतिकूल होती है।)
क्षारीय मृदा धातुओं के नाइट्रेट उत्क्रम प्रवृत्तियों का अनुसरण करते हैं अर्थात् इनकी विलेयता वर्ग में नीचे की ओर घटती है क्योंकि जलयोजन एन्थैल्पी जालक एन्थैल्पी की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से घटती है।
तापीय स्थायित्व-क्षार धातुओं के नाइट्रेटों (लीथियम नाइट्रेट को छोड़कर) को गर्म करने पर विघटित होकर संगत नाइट्राइट बनाते हैं और ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
2 M N O 3 ऊष्मा 2 M H O 2 + O 2 ( M = N a , K , R b , C s )
लीथियम नाइट्रेट विघटित होकर लीथियम ऑक्साइड बनाता है और N O 2 एवं O 2 मुक्त होते हैं।
4 L i N O 3 ऊष्मा 2 L i 2 O + 4 N O 2 + O 2
क्षारीय मृदा धातु के नाइट्रेट भी लीथियम नाइट्रेट की तरह विघटित हो जाते हैं।
2 M ( N O 3 ) 2 2 M O + 4 N O 2 + O 2 ( M = M g , C a , S r , B a )
(ख) क्षार धातु और क्षारीय मृदा धातुओं के कार्बोनेट विलेयता– क्षार धातु कार्बोनेटों की विलेयता में प्रवृत्ति नाइट्रेटों के समान ही होती है अर्थात् यह वर्ग में नीचे की ओर बढ़ती है | क्षारीय मृदा धातु कार्बोनेटों के विलेयता में सामान्य प्रवृत्ति भी समान होती है अर्थात् यह वर्ग के नीचे की ओर घटती है।
तापीय स्थायित्व-लीथियम कार्बोनेट जो गर्म करने पर विघटित होकर CO, मुक्त करता है, को छोड़कर क्षार धातुओं के शेष कार्बोनेट ऊष्मा के प्रति काफी स्थायी होते हैं अर्थात् ये विघटित नहीं होते हैं।
2 L i 2 C O 3 ऊष्मा L i 2 O + C O 2
वास्तव में L i 2 O , L i 2 C O 3 की अपेक्षा अधिक स्थायी होता हैं क्योंकि Li. आयन के छोटे आकार के कारण L i 2 O का जालक काफी स्थायी होता है। शेष क्षार धातु कार्बोनेटों के लिए M 2 O धातु आयन का आकार अधिक बड़ा होने के कारण M C O 3 से कम स्थायी होता है | क्षारीय मृदा धातु के कार्बोनेट लीथियम कार्बोनेट की तरह ही विघटित होते हैं।
M C O 3 ऊष्मा M O + C O 2 ( M = B e , M g , C a , S r , B a )
M + आयन का आकार अधिक छोटा होने के कारण MO का जालक M C O 3 के जालक की अपेक्षा अधिक स्थायी होता है | किन्तु धातु कार्बोनेटों का स्थायित्व वर्ग में नीचे की ओर बढ़ता है क्योंकि M 2 + के आकार में आंशिक वृद्धि होती है तथा MO का स्थायित्व M C O 3 की अपेक्षा कम होता है।
(ग) क्षार और क्षारीय मृदा धातुओं के सल्फेट विलेयता-क्षार धातु सल्फेट और क्षारीय मृदा धातु सल्फेट दोनों की विलेयता में सामान्य प्रवृत्ति नाइट्रेटों और कार्बोनेटों के समान ही होती है।
तापीय स्थायित्व- L i 2 S O 4 जो गर्म करने पर विघटित हो जाता है, को छोड़कर अन्य क्षार धातुओं के सल्फेट तापीय रूप से स्थायी होती है अर्थात् ये गर्म करने पर विघटित नहीं होते हैं।
L i 2 S O 4 2 L i 2 O + 2 S O 2 + O 2
क्षारीय मृदा धातुओं के सल्फेट भी इसी तरह विघटित हो जाता हैं।
2 M S O 4 2 M O + 2 S O 2 + O 2

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions