Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित की महत्ता बताइए।
(i) चूना-पत्थर (ii) सीमेन्ट (iii) प्लास्टर ऑफ पेरिस।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) चूना पत्थर-इसके उपयोग निम्नलिखित हैं
1. संगमरमर के रूप में भवन निर्माण में।
2. बुझे चुने के निर्माण में।
3. आयन के निष्कर्षण में गालक के रूप में।
4. ऐन्टासिड, टूथपेस्ट, च्यूइंगम तथा सौन्दर्य प्रसाधनों के निर्माण में।
(ii) सीमेन्ट- यह आधुनिक विश्व का आधार है । इसके गुख्य उपयोग निम्नलिखित हैं-
1. भवन निर्माण में।
2. बाँधों के निर्माण में।
3. पुलों के निर्माण में।
4. टैंक तथा कंक्रीट की सड़के बनाने में, एवं प्रबलित कंक्रीट तथा प्लास्टरिंग आदि में।
(iii) प्लास्टर ऑफ पेरिस-इसके मुख्य उपयोग निम्नलिखित हैं
1. हड्डी टूटने पर उसके प्लास्टर तथा दंत चिकित्सा में।
2. मूर्ति उद्योग में।
3. भवनों के अंदर की दीवारों को सजाने में।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions