Doubtnut Promotions Sticky

CO2 की अधिक मात्रा भूमण्डलीय तापवृद्धि के लिए उत्तरदायी कैसे है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हम जानते हैं कि पौधों के प्रकाश संश्लेषण के लिए CO2 अति - आवश्यक है। विभिन्न प्रकार की दहन अभिक्रियाओं से यह गैस बनकर पातावरण में मुक्त होती है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, पौधों द्वारा इसे ग्रहण किया जाता है। अतः वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड चक्र कार्य करता है और इसकी प्रतिशतता लगभग नियत रहती है। जबकि पिछले कई वर्षों में दहन अभिक्रियाएँ अत्यधिक बढ़ गयी है और पेड़ पौधे (जंगल) घट गये हैं। इससे अब वातावरण में CO2, अधिकता में उपस्थित है। मेथेन की भाँति यह भी हरित गृह गैस की भाँति व्यवहार करती है और पृथ्वी के ऊष्मीय विकिरण को अवशोषित कर लेती है। कुछ ऊष्मा वातावरण में मुक्त होती है और शेष पृथ्वी की ओर पुनः विकिरित हो जाती है। इससे धीरे-धीरे भूमण्डलीय ताप वृद्धि हो जाती है एवं बड़े मौसमी परिवर्तन होते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions