Doubtnut Promotions Sticky

दो प्रतिदवंद्वी टीमों के हॉकी खिलाड़ी मैदान में बोल को किक करते हुए परस्पर टकराकर उलझ जाते हैं। उनमें से एक खिलाड़ी जिसका द्रव्यमान 50 kg है 6.12ms1 के वेग से जबकि दूसरा खिलाड़ी जिस्म द्रव्यमान 60 kg है 4ms1 के वेग से एक दूसरे की ओर टकराने से पूर्व दौड़ रहे थे। किस दिशा में और किस वेग से वे दोनों उलझे हुए खिलाड़ियों की गति होगी ? मान लो कि उनके पैरों और मैदान की सतह के बीच घर्षण बल नगण्य है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

मान लें कि पहला खिलाड़ी बाएँ से दाएं गति कर रहा है। परिपाटी के अनुसार यह दिशा धनात्मक ली जाती है। तथा दाएं से बाएँ गति की दिशा ऋणत्मक ली जाती है, जिसके अनुसार दूसरा खिलाड़ी पहले खिलाड़ी की ओर गति कर रहा है।
पहले खिलाड़ी का द्रव्यमान, m1=50kg
दूसरे खिलाड़ी का प्रारम्भिक वेग, m2=60kg
पहले खिलाड़ी का प्रारम्भिक वेग, u1=6.12ms1
दूसरे खिलाड़ी का प्रारम्भिक वेग, u2=4ms1
टकराने से पूर्व दोनों खिलाडियों का कुल संवेग =m1u1+m2u2
=50kg×6.12ms2+60kg×(4)ms1
=(306240)kgms1
=66kgms1
मान लें कि उलझे हुए दोनों खिलाडियों का टकराने के ठीक बाद वेग v है।
तब उलझे हुए खियलदियों का कुल संवेग
=(m1+m2)vms1
=(50kg+60kg)vms1
=110vkgms1
संवेग संरक्षण नियम से ,
110v=66
v=66110=0.60ms1
अतः दोनों खिलाड़ी उलझने पर 0.60ms1 के वेग से बाएँ से दाएं अर्थात टक्कर से पूर्व की पहले खिलाड़ी की गति की दिशा में गति करेंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions