Doubtnut Promotions Sticky

कोई कण एक दूसरे से 10 cm दूरी पर स्थित है। बिन्दुओं A तथा B के बीच रेखिक सरल आवर्त गति कर रहा है। A से B की ओर की दिशा को धनात्मक दिशा मानकर वेग, त्वरण तथा कण पर लगे बल के चिह्न ज्ञात कीजिए जबकि यह कण
(a) A सिरे पर है।
(b) B सिरे पर है।
(c) A की ओर जाते हुए AB के मध्य बिन्दु पर है।
(d) A की ओर जाते हुए B से 2cm दूर है।
(e) B की ओर जाते हुए A से 3cm दूर है, तथा
(f) A की ओर जाते हुए B से 4 cm दूर है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रश्नानुसार, चिन्ह व्यवस्था को प्रयुक्त करने पर
A से B की ओर जाते हुए कण का वेग धनात्मक तथा B से A की ओर जाते हुए कण का वेग ऋणात्मक होगा जबकि AP दिशा में कार्यरत् त्वरण व बल धनात्मक तथा BP दिशा में कार्यरत बल एवं त्वरण ऋणात्मक होगा अतः
ocr_image
(a) कण A सिरे पर है (आयाम स्थिति)
अतः कण का वेग शून्य तथा त्वरण व बल AP दिशा में होगा अर्थात् दोनों धनात्मक (c ) A की ओर जाते हुए, AB के मध्य बिन्दु (साम्यावस्था) O पर साम्यावस्था पर बल एवं त्वरण दोनों शून्य होंगे तथा A की ओर जाते हुए वेग ऋणात्मक होगा
(d) A की ओर जाते हुए B से 2 सेमी दूरA की ओर जाते हुए वेग ऋणात्मक तथा बल व त्वरण BP दिशा में अर्थात् दोनों ऋणात्मक होंगे
(e) B की ओर जाते हुए A से 3 सेमी दूर- B की ओर जाते हुए वेग धनात्मक तथा बल व त्वरण AP दिशा में अर्थात् ये दोनों भी धनात्मक होंगे।
(f) A की ओर जाते हुए B से 4 सेमी
दूर स्थिति (d) के अनुसार वेग, त्वरण व बल तीनों ऋणात्मक होंगें।
(g) A की ओर जाते हुए A से 4 सेमी दूर
A की ओर जाते हुए वेग ऋणात्मक होगा जबकि त्वरण व बल AP दिशा में होने के कारण धनात्मक होंगे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions