निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए :
एक मुलाकात महिला चैंपियन साक्षी मलिक से ............
• कैसे हुई भेंट
• हिम्मत और मेहनत,
• आपकी राय,
एक मुलाकात महिला चैंपियन साक्षी मलिक से - साक्षी मलिक एक फ्री स्टाइल रेसलर है। 2016 के रिओ ओलम्पिक में साक्षी 58 किलो की वजन श्रेणी में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला रेसलर बनी और साथ ही देश की तरफ से ओलम्पिक में पदक जीतने वाली चौथी महिला बनी। साक्षी मलिक वर्तमान में भारतीय रेलवे के दिल्ली डिवीजन के उत्तरी रेलवे जोन में कॉमर्शियल डिपार्टमेंट में कार्यरत है। रिओ ओलम्पिक्स में कांस्य मेडल जीतने के बाद उनकी पदोन्नति कर दी गई। रोहतक के महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी से उन्होंने शारीरिक शिक्षा प्राप्त की। साक्षी मलिक का जन्म 3 सितम्बर 1992 को हरियाणा रोहतक जिले में हुआ था। उनके पिता के अनुसार दादा बदलूराम से उन्हें रेसलिंग की प्रेरणा मिली। उनके दादाजी एक रेसलर थे। 12 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने एक कोच के साथ रेसलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उनके कोच और उन्हें दोनों को ही स्थानीय लोगों की आलोचनाओं का काफी सामना करना पड़ा था। प्रशिक्षक रेसलर के रूप में मलिक को पहली बार सफलता 2010 में जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मिली उसमें उन्होंने 58 किलो की वजन श्रेणी में कांस्य पदक जीता था। 2014 में 60 किलो वजन की श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। साक्षी मलिक ने 2014 के कॉमनवेल्थ में कैमरून की एड्वीग न्गोनो एशिया को हराकर क्वार्टर फाइनल मैच जीता था। 2015 में दोहा में हुए एशियन चैम्पियनशिप में 60 किलो वजन की श्रेणी में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया था। मई 2016 में ओलम्पिक वर्ल्ड क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में 58 किलो की वजन श्रेणी में उन्होंने सेमिनल में चाइना की जहाँ लं को हराकर 2016 में रिओ ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया ओलम्पिक में उन्होंने अपने 32 बाउट का राउण्ड स्वीडन की जोहना मत्तस्यों और 16 बाउट का राउण्ड माल्डोवा मरिआना चेदृवारा को पराजित कर दिया था। एक के बाद एक प्रतिद्वन्तियों को हराते हुए ओलम्पिक्स में मेडल जीतने के बाद भारतीय रेलवे ने उनका प्रमोशन भी किया साथ ही अपनी तरफ से 5 करोड़ का नकद इनाम भी दिया था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय ओलम्पिक्स एसोसिएशन दी मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एण्ड स्पोर्ट, दी गवर्नमेंट ऑफ दिल्ली राज्य सरकार (हरियाणा, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश) की तरफ से भी पुरस्कार दिए। अपने अन्तिम मैच में साक्षी मलिक ने आखिरी 6 मिंट में यह जीत की नई कहानी लिखी, जिस खेल को देखकर यह कह पाना मुश्किल था, कि वो उसे जीत सकेगी, उसे आखिरी पलों में बदलकर रख दिया साक्षी ने। रेसलिंग आमतौर पर लड़कों का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल को चुनना और 12 साल लगन से सीखना किसी भी लड़की के लिए आसान नहीं होता, है तथा दूसरी लड़ाई समाज से लड़नी पड़ती है। वर्तमान में आश्चर्यचकित कर देने वाली बात यह है कि जो लोग इस बात का विरोध करते थे आज वही लोग आगे बढ़कर उसकी सहायता कर रहे है। उसे प्रोत्साहित कर रहे है। साक्षी से उसके सुखद पल के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि मेडल मिलने के बाद तिरंगा लहरा रहा था तब ही उनका सबसे सुखद खुशनुमा पल था। 23 वर्षीय महिला रेसलर ने आज पुरे विश्व में अपने भारत देश का नाम रोशन किया है। साक्षी मलिक के मेडल जीतने के बाद रिओ ओलम्पिक में मेडल जीतने का इंतजार कर रहे भारतीय खेल प्रेमियों के चेहरे पर वो मुस्कान आ गयी थी, जिसका उन्हें इन्तेजार था। जिन व्यक्तियों की यह संकीर्ण मानसिकता होती है कि लड़कियों को नहीं पढ़ाना है, वे पढ़कर क्या करेंगी, तो उनके समक्ष साक्षी मलिक जैसी लड़कियों का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि वे भी अपनी ऐसी सोच को त्याग कर अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य में पथ - प्रदर्शन के रूप में खरे उतरें।
Topper's Solved these Questions
- HINDI (COURSE A) 2017 Book:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE A) 2017 Exercise:DELHI (SET - I) (खण्ड .क.)
Explore 11 Videos
- HINDI (COURSE A) 2017 Book:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE A) 2017 Exercise:DELHI (SET - I) (खण्ड .ख.)
Explore 10 Videos
- HINDI (COURSE A) 2017 Book:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE A) 2017 Exercise:OUTSIDE DELHI (SET - II) (खण्ड .घ.)
Explore 5 Videos
- HINDI (COURSE A) 2016 TERM IBook:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE A) 2016 TERM IExercise:खण्ड .घ.
Explore 4 Videos
- HINDI (COURSE A) 2018Book:X BOARDSChapter:HINDI (COURSE A) 2018Exercise:खण्ड-घ
Explore 7 Videos
Similar Questions
निम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए :
आतंवाद
• बढ़ता आतंकवाद
• भारत में आतंकवाद
• विश्व - स्तर पर आतंकतवाद,
View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
आ गया संगणक युग
View Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
ओलम्पिक और भारत
• ओलम्पिक खेल
• भरतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन
• सुधर के कदम
View Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 250 शब्दों में निबंध लिखिए -
हमारे पड़ोसी
• पड़ोसियों का महत्त्व
• हमारा पड़ोसी
• विशेष बातें
View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
एक फटी किताब की आत्मकमा
View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
मेरा आदर्श नेता
View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए
आज की युवा पीढ़ी
View Solutionनिम्नलिखित विषय पर दिए गए संकेत - बिन्दुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबन्ध लिखिए :
(ख) प्राकृतिक आपदा - भूकम्प
• प्राकृतिक आपदाएँ
• भूकम्प से नुकसान
• बचाव के उपाय
View Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 200 शब्दों में निबन्ध लिखिए
छाते को आत्मकथा
View Solutionबदलती जीवन शैली विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
• जीवन शैली का आशय
• बदलाव कैसा • परिणाम
View Solution