Doubtnut Promotions Sticky

मन्नू भंडारी की माँ धैर्य और सहनशक्ति में धनरति से कुछ ज्यादा ही थी - ऐसा क्यों कहा गया ?

Text Solution
Verified by Experts

लेखिका की माँ अपने पति के दुर्व्यवहार एवं विभिन्न कारणों से उपजे क्रोध को अपना प्राप्य और बच्चों की प्रत्येक उचित - अनुचित फरमाइश तथा जिद को अपना फर्ज समझकर बड़े सहज भाव से स्वीकार करती थी। उनहोंने जिंदगी भर अपने लिए कुछ नहीं चाहा कुछ नहीं माँगा बल्कि अपने पति और बच्चों की खुशियों को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। उनका त्याग, धैर्य सहिष्णुता तथा सहनशक्ति उनकी विवशता और मजबूरी के प्रतीक है। लेखिका की माँ उपर्युक्त विशेषताओं के कारण धैर्य और सहनशक्ति में धरती से कुछ ज्यादा ही थी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनकर लिखिए-
    26 जनवरी-आज का दिन तो अमर दिन है। आज के ही दिन सारे हिन्दुस्तान में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था और इस वर्ष भी उसकी पुनरावृत्ति थी जिसके लिए काफी तैयारियाँ पहले से की गई थीं। गत वर्ष अपना हिस्सा बहुत साधारण था। इस वर्ष जितना अपने दे सकते थे, दिया था। केवल प्रचार में दो हजार रुपया खर्च किया गया था। सारे काम का भार अपने समझते थे अपने ऊपर है, और इसी तरह जो कार्यकर्ता थे उनके घर जा-जाकर समझाया था।
    आज के दिन को अमर दिन क्यों कहा गया है ?

    Aइस दिन कोलकाता में स्वतंत्रता आन्दोलन का इतिहास रचा गया था।
    Bइस दिन पूरे कोलकाता में उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय झंडा फहराया गया था।
    Cनर-नारियों ने मिल-जुलकर अहिंसात्मक संघर्ष किया था।
    Dउपर्युक्त सभी।