साना-साना हाथ जोड़ि' के आधार पर गंगतोक के मार्ग के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन कीजिए जिसे देखकर लेखिका को अनुभव हुआ- "जीवन का आनंद है यही चलायमान सौन्दर्य।"

Text Solution
Verified by Experts

लेखिका ने धीरे-धीरे धुंध की चादर हटते हुए देखा तो आश्चर्यचकित रह गई। सब ओर जन्नत बिखरी हुई पड़ी थी। नज़रों के छोर तक खूबसूरती फैली दिखाई दे रही थी। पर्वत फूलों की घाटियाँ, पर्वत, वादियों के दुर्लभ नजारे, प्रवाहमान झरने, नीचे वेग से बहती तिस्ता नदी, ऊपर मँडराते आवारा बादल सब कुछ घटित होते दिखाई दे रहे थे। इन दुर्लभ नजारों ने लेखिका को मोहित कर रखा था। हवा में हिलोरे लेते प्रियुता और डोडेंडो के फूल प्रकृति में खुशबू बिखेर रहे थे। इन सबके साथ सतत प्रवाह में बहता लेखिका का वजूद उसे यह एहसास करा रहा था कि जीवन का आनंद है-यही चलायमान सौंदर्य।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions