Doubtnut Promotions Sticky

तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद कहाँ गया? वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

तताँरा खूब परिश्रम करने के बाद समुद्र किनारे टहलने गया। वहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य बड़ा ही लुभावना था। सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था। समुद्र से ठंडी हवा आ रही थी। पक्षियों की सायंकालीन चहचहाहटें शनैः-शनैः क्षीण होने को थीं। समुद्री बालू पर रंग-बिरंगी किरणें फैल रही थीं। लहरों का संगीत समुद्र के किनारे सुनाई दे रहा था। पूरा वातावरण ही बहुत सुन्दर और मोहक था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions