Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
यह सब तो अपनी सुनी हुई लिख रहे हैं, पर सुभाष बाबू का और अपना विशेष फासला नहीं था। सुभाष बाबू बड़े जोर से वंदे मातरम् बोलते थे, यह अपनी आँख से देखा। पुलिस भयानक रूप से लाठियाँ चला रही थी। क्षितीश चटर्जी का फटा हुआ सिर देखकर तथा बहता हुआ खून देखकर आँख मिच जाती थी। इधर यह हालत हो रही थी कि उधर स्त्रियाँ मोनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़ झंडा फहरा रही थीं और घोषणा पढ़ रही थीं। स्त्रियाँ बहुत बड़ी संख्या में पहुँच गई थीं। प्रायः सबके साथ झंडा था। जो वोलेंटियर गए थे वे अपने स्थान से लाठियों पड़ने पर भी नहीं हटते थे।
यह कौन-सा दिन/वर्ष था? यह दिन महत्त्वपूर्ण क्यों था?

Text Solution
Verified by Experts

यह 26 जनवरी, 1931 का दिन था। यह दिन महत्वपूर्ण इसलिए था, क्योंकि इस दिन कोलकाता (कलकत्ता) में दूसरा स्वाधीनता दिवस मनाया गया था।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions