“कर चले हम फिदा” गीत किस पृष्ठभूमि में लिखा गया? गीत का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

“कर चले हम फिदा. गीत की एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। सन् 1962 में भारत पर चीन का आक्रमण हुआ था। उस युद्ध में अनेक भारतीय सैनिकों ने सीमा पर लड़ते-लड़ते अपने प्राण देकर भारत के सम्मान की रक्षा की थी। इसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर .हकीकत. फिल्म बनी थी। यह गीत कैफी आजमी ने लिखा था और भारतीय सैनिकों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला गीत बन गया। इस कविता में देश-भक्ति की भावना को प्रतिपादित किया गया है। इस गीत को पढ़कर हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व होता है। इन सैनिकों ने अत्यन्त विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए देश की रक्षा हेतु अपना अमर बलिदान दिया। देश की धरती अत्यन्त पवित्र है। हम सभी को मिलकर इस देश की रक्षा करनी है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions