'कर चले हम फिदा' कविता का प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

प्रस्तुत कविता देश के सैनिकों की इच्छा के रूप में लिखी गयी है जो उनकी देश-भक्ति की भावना को दर्शाती है। ये सैनिक कभी अपने देश की मान-सम्मान की रक्षा के लिए पीछे नहीं हटेंगे चाहे इन्हें अपने प्राणों को ही अर्पित क्यों न करना पड़े। साथ ही इन्हें आने वाली पीढ़ियों से अपेक्षाएं हैं कि वे भी उनके शहीद होने के बाद इस देश के दुश्मनों का डटकर मुकाबला करें। वे कह रहे हैं कि उन्होंने अंतिम क्षण तक रक्षा की। अब ये जिम्मेदारी आप पर है। देश पर जान देने के मौके बहुत कम आते हैं। ये क्रम टूटना नहीं चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|


Similar Questions