पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए कि वर्षा ऋतु के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में क्या परिवर्तन आते है?

Text Solution
Verified by Experts

पर्वत प्रदेश में पायस प्रकृत-सौंदर्य की कविता का उद्देश्य है-वर्षाकाल में पर्वतों की क्षण-क्षण बदलती सोभा का वर्णन करना। कवि ने दिखाया है कि विशाल पर्वत पर हजारों फूल खिले हैं। पर्वत करधनी जैसा विशाल है। उसका प्रतिबिंब नीचे याले तालाब में दिखाई दे रहा है। पहाड़ से गिरने वाले झरने झर-झर करते हुए शोर कर रहे हैं। उनका झाग वाला जल मोती की लड़ियों के समान सुंदर प्रतीत हो रहा है। पहाड पर खड़े हुए पेड़ बहुत ऊँचे हैं। वे मानो नीले शांत आकाश को देखते हुए कुछ सोच रहे हैं। कवि ने दिखाया है कि कभी पहाड़नुमा चमकीले बादल आकाश में उड़ चले हैं, कभी वे । परती पर टूट पड़े हैं। शाल के वृक्ष भयभीत होकर पैंस गए से लगते हैं। तालाब का धुंआ उसके जलने का संकेत देता है। इस प्रकार वर्षा ऋतु में पर्वतों पर मायावी खेल-से दिखाई देते हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions