आत्मत्राण कविता में कवि की प्रार्थना से क्या संदेश मिलता है? अपने शब्दों में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

आत्मत्राण. कविता में कवि की प्रार्थना से यह संदेश मिलता है कि मनुष्य के सामने कितनी भी कठिन परिस्थितियाँ आएँ उसे ईश्वर पर से अपना विश्वास नहीं खोना चाहिए। उसे संसार के सभी लोगों से वंचना मिले पर प्रभु पर से उसका विश्वास डगमगाए नहीं। मानव को ईश्वर से दुखों को दूर करने की प्रार्थना नहीं अपितु उसकी प्रार्थना होनी चाहिए कि ईश्वर उसे इतनी शक्ति दे जिससे वह उन दुखों को स्वयं से दूर कर सके साथ ही मनुष्य को सकारात्मक सोच दें मनुष्य को प्रभु से समस्त विपदाओं से लड़ने की आत्मशक्ति की प्रार्थना करनी चाहिए। समय कितना भी विषम हो, उसे केवल धैर्य के साथ स्वयं से उन स्थितियों से जूझना चाहिए और प्रभु से मात्र आत्मशक्ति की याचना होनी चाहिए। सुख के क्षण में भी ईश्वर को याद करना चाहिए। संसार द्वारा धोखा देने पर ईश्वर पर संदेह नहीं करना चाहिए।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions