Doubtnut Promotions Sticky

बड़े भाईसाहब के व्यक्तित्व की विशेषताओं पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।

Text Solution
Verified by Experts

भाई साहब के व्यक्तित्व की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
(1) अध्ययनशील—बड़े भाईसाहब स्वभाव से ही अध्ययनशील थे। वे हरदम किताबों में लीन रहते थे। उनमें रटने की प्रवृत्ति थी।
(2) गंभीर प्रवृत्ति भाई साहब गंभीर प्रवृत्ति के थे व छोटे भाई के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते थे। उनका गंभीर स्वभाव ही उन्हें विशिष्टता प्रदान करता था।
(3) घोर परिश्रमी भाई साहब जीवन में परिश्रम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। वह एक कक्षा में तीन बार फेल होकर भी लगन से पढ़ते रहे। वे दिन रात पढ़ते थे उनकी तपस्या बड़े-बड़े तपस्वियों को भी मात करती है।
(4) वाक्पटु—भाई साहब वाक कला में निपुण थे वह उदाहरणों के जरिए बात समझाने में निपुण थे। इस कला के सामने सब उनके सामने नतमस्तक थे।
(5) संयमी व कर्तव्यपरायण-भाई साहब अत्यंत संयमी व कर्त्तव्यपरायाण थे। वह भी पतंग उड़ाना चाहते थे लेकिन छोटे भाई के आगे ऐसा नहीं करते थे। वह अपने कर्तव्य को बखूबी निभाते थे। छोटे भाई के अभिमान को उन्होंने आड़े हाथ लिया जिससे उसका सिर श्रद्धा से झुक गया।
(6) उपदेश देने की कला में निपुण उपदेश देने की कला में वे निपुण थे व अपनी बात को साबित करने के लिए सुक्ति बारण चलाते थे।
(7) (7) बड़ों का आदर-बड़े भाई साहब बड़ों का आदर करते थे। वह अपने माता-पिता, गुरुजनों का आदर करते थे और उनके अनुभवों को सम्मान देते थे।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions