Doubtnut Promotions Sticky

एक चौराहे पर स्कूल जाने की उम्र की किसी लड़की को भीख माँगता देखकर आपके मन में क्या भाव उठे? अपनी बड़ी बहन को पत्र लिखकर बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

अ. ब. स. नगर,
अ. ब. स. क्षेत्र,
दिनांक- 19/04/20xx
आदरणीय बड़ी बहन,
सादर प्रणाम।
मैं कुशल हूँ, विश्वास है कि आप भी परिवार के सभी सदस्यों के साथ स्वस्थ होंगी।
दीदी, आज इस पत्र के द्वारा मैं अपने मन की बात को आपके साथ बाँटना चाहता हूँ। आज सुबह जब मैं अपने विद्यालय जा रहा था तो चौराहे पर एक हम उम्र बालिका को भीख माँगता देख मेरा मन काँप उठा। मैं सोचने को विवश हो गया कि आज भी भारत में इतनी गरीबी है कि लोग अपने बच्चों से पढ़ने की आयु में भीख मैंगवाकर अपना पेट भरने का काम कराते हैं।
मैंने माता जी से इस संदर्भ में विस्तार से बात करी है तथा उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे उस लड़की के लिए शिक्षा की व्यवस्था में उसके माता-पिता का सहयोग करेंगी। अब जाकर मेरे मन को कुछ शांति मिली है।
शेष अगले पत्र में। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखियेगा।
आपका प्यारा भाई,
अ. ब. स.।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions


Knowledge Check

  • Question 1 - Select One

    उस दिन ब्यालू करने के बाद कुछ देर के लिए पुस्तकालय वाले कमरे में गया, किसी महान लेखक की कोई महान कृति क्षणभर देखने के लालच से। मैंने मेजिनी की एक जिल्द निकालकर उसे खोला। पहले ही पन्ने पर पेंसिल की लिखावट देखकर चौंका। ध्यान देने पर पता चला, वे लाल के हस्ताक्षर थे। मुझे याद पड़ गई। तीन वर्ष पूर्व उस पुस्तक को मुझसे माँगकर उस लड़के ने पढ़ा था।
    प्रस्तुत गद्यांश में ब्यालू से क्या अभिप्राय है ?

    Aदोपहर का भोजन,
    Bरात्रि का भोजन
    Cनाश्ता
    Dअल्प आहार
  • Question 2 - Select One

    उस दिन ब्यालू करने के बाद कुछ देर के लिए पुस्तकालय वाले कमरे में गया, किसी महान लेखक की कोई महान कृति क्षणभर देखने के लालच से। मैंने मेजिनी की एक जिल्द निकालकर उसे खोला। पहले ही पन्ने पर पेंसिल की लिखावट देखकर चौंका। ध्यान देने पर पता चला, वे लाल के हस्ताक्षर थे। मुझे याद पड़ गई। तीन वर्ष पूर्व उस पुस्तक को मुझसे माँगकर उस लड़के ने पढ़ा था।
    पहले ही पन्ने पर किसके हस्ताक्षर थे?

    Aराजू के.
    Bलाल के
    Cबबलू के
    Dराम के
  • Question 3 - Select One

    "मीनू" अपने कमरे में अकेली थी। तेज ज्वर के कारण सारे बदन में दर्द था। ऐसे समय में हर किसी को अपनी माँ की याद आती है। मीनू को भी अपनी माँ की याद आ गयी।"
    पढ़ते-पढ़ते थक जाने पर 'मीनू' किससे बातें कर लेती थी?

    Aमधु
    Bशालिनी
    Cमाया
    Dसरिता