Doubtnut Promotions Sticky

विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।
सत्यमेव जयते
* भाव
* झूठ के पाँव नहीं होते
* सत्य ही परम धर्म

Text Solution
Verified by Experts

सत्यमेव जयते
.सत्यमेव जयते. का अर्थ है सत्य की ही विजय होती है। यह सूक्ति वाक्य मुंडकोपनिषद से उद्धृत है। इस वाक्य का सर्वप्रथम प्रयोग भारत के महान सम्राट अशोक ने अपने राजचिह्न के रूप में किया था। भारत को लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली, आज़ादी के समय के जो भारतीय विचारक, समाज सुधारक और महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने .सत्यमेव जयते. को राष्ट्रीय आदर्श वाक्य के रूप में अपनाया। वास्तव में सत्य की सदैव ही विजय होती है। कहावत भी है कि झूठ के पाँव नहीं होते अर्थात झूठ कभी भी स्थायी नहीं होता है। सत्य को जीतने में भले ही समय लगे परंतु झूठ कभी भी सत्य से आगे नहीं आता है। सत्य कमजोर पड़ सकता है परन्तु हार नहीं सकता अर्थात सत्य के आगे लाखों झूठ के आडंबर अपने पैर अड़ाए पर सत्य हमेशा शाश्वत ही रहता है। सत्य सबसे बड़ा धर्म है। जो सत्य रूपी धर्म का आश्रय लेकर सत्य के मार्ग का आजीवन अनुसरण करता है उसका जीवन सफल हो जाता है। भारत की अनेक महान विभूतियों ने सत्य मार्ग का अनुसरण कर अपने जीवन को धन्य कर लिया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions