Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80-100 शब्दों में उत्तर लिखिए :
'पतझर में टूटी पत्तियाँ' में गांधीजी के संदर्भ में दो प्रकार के सोने की चर्चा क्यों की गई है और कैसे कहा जा सकता है कि गाँधीजी गिन्नी का सोना थे? अपना तर्कसम्मत मत व्यक्त कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

.पतझर में टूटी पत्तियाँ. में गाँधी जी के संदर्भ में दो प्रकार के सोने की चर्चा की गई है- एक शुद्ध सोना और दूसरा गिन्नी का सोना। शुद्ध सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है पर गिन्नी का सोना मिश्रित होता है, पर आभूषण आदि बनाने में गिन्नी का सोना ही काम आता है, क्योंकि यह लचीला और मजबूत होता है। गाँधी जी भी गिन्नी के सोने की तरह थे। गाँधी जी के आदर्श और व्यवहार के संदर्भ में यह बात इस तरह झलकती है कि गाँधी जी शुद्ध सोने को ताँबे में मिलाकर चलाने में विश्वास करते थे। वे सोने में ताँबा नहीं बल्कि ताँबे में सोना मिलाकर उसकी कीमत बढ़ाते थे। यहाँ शुद्ध सोना आदर्श का और ताँबा व्यवहार का प्रतीक है। वे व्यवहार को आदर्श के स्तर पर ऊँचा करके चलाते थे। आदर्शों को गिरने नहीं देते थे। इन्हीं कारणों से कई लोगों ने उन्हें प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट. भी कहा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions