Doubtnut Promotions Sticky

लगभग 80 - 100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
'प्रेक्टिकल आइडियालिस्ट' से क्या अभिप्राय है? गांधीजी 'प्रेक्टिकल आइडियालिस्ट' थे, कैसे?

Text Solution
Verified by Experts

प्रेक्टिकल आइडियालिस्ट से आशय है वे लोग, जो अपनी नीतियों, अपने सिद्धांतों में आदर्शों के साथ व्यावहारिकता को मिला देते हैं और अपने तथा समाज के आचरण में उसे उतारना चाहते हैं।
गाँधीजी .प्रैक्टिकल आइडियालिस्ट. थे, क्योंकि उनमें नेतृत्व की अद्भुत क्षमता थी। वे व्यावहारिकता को पहचानते थे और उसकी कीमत जानते थे। वे कभी भी आदर्शों को व्यावहारिकता के स्तर पर उतरने नहीं देते थे बल्कि व्यावहारिकता को आदर्शी पर चढ़ाते थे। गांधी जी के आदर्श और व्यवहार के संदर्भ में यह बात .ताँबे में सोना. के आधार पर झलकती है अर्थात् वे ताँबा सामने रखकर उसपर सोना मिलाते थे यानी व्यावहारिक पर आदर्शों का रंग चढ़ाते थे। वे यह रंग इतना चढ़ा देते थे कि व्यावहारिकता कहीं खो जाती थी और आदर्श ही सामने आते थे। उन्होंने कभी अपनी नीतियों को व्यावहारिकता के स्तर पर नीचे नहीं गिरने दिया बल्कि उन्हें आदर्शों से संवारा। उनका स्वयं का जीवन आदर्शो की मिसाल थी। इसी कारण उनकी नीतियों, उनके सिद्धांतों को समाज में सम्मान मिला और देश उनके पीछे दौड़ा।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions