Doubtnut Promotions Sticky

जवाहरलाल नेहरू- (क) भूमिका (ख) जवाहरलाल कौन थे? उनकी जीवनी पर प्रकाश डाले। (ग)) उन्होंने देश के लिए क्या किया? (घ) उपसंहार

Text Solution
Verified by Experts

कोई व्यक्ति इतिहास के पृष्ठों में केवल इसलिए अम्र नहीं हो जाता कि वह दीर्घकाल तक सत्तासीन रहा, अपितु इतिहास में अमर होता है। अपने विशुद्ध योगदान और अनुभवी लोकप्रिय व्यक्तित्व के कारण। यह तभी सम्भव होता है जब वह उदात्त मानवीय गुणों का स्वामी होता है। क्योकि ऐसे गुण के बल पर ही वह लोगो के ह्रदय को जीतकर उनको शुभ आकांशाओ के बल पर इतिहास का निर्माण करता है। पण्डित जवाहरलाल नेहरू एक ऐसे ही मानव थे।
जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 ई. में इलाहबाद में हुआ। उनके पिता प मोतीलाल नामी बैरिस्टर थे। इनकी प्रांरभिक शिक्षा का श्रीगणेश घर पर ही हुआ। वर्ष कि उम्र में .हैरी. भेजे गए। दो वर्ष बाद .कैम्ब्रिज. के ट्रिनिटी कॉलेज. में तीन वर्षो तक विज्ञानं कि शिक्षा प्राप्त की। वकालत की परीक्षा लंदन स्थित महाविद्यालय से पास कर 1919 ई. में स्वदेश लौट आये और इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत करने लगे। देश-सेवा ही उनका महान व्रत था। अतः अपनी चलती वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। ये कई बार जेल गए और विदेशी शाशको को यातनाएं सही। देश के स्वंतंत्र होने पर ये भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चुने गए। तब से लेकर अपने जीवन के अन्त (27 मई, 1964) तक इस पद पर आसीन रहे।
प. नेहरू एक महान नायक थे। वे मानवीय गुणों की अजस्त्र धरा थे। किसी ने सच ही कहा है, ..किसी व्यक्ति के बड़प्पन का मूल्यांकन उसकी भौतिक ख्याति से नहीं, बल्कि उसके जीवन-व्यवहार से किया जाता है।.. किसी का मूल स्वभाव जो भी होगा उभर कर प्रकट हो ही जायेगा। दरअसल यही मूल स्वभाव व्यक्ति के जीवन का दर्पण होता है। इस कसौटी पर पण्डित नेहरू एक दिव्य व्यक्तित्व के स्वामी सिद्ध होते है।
नेहरूजी की यह विशेषता थी कि प्रकाण्ड विद्वान, इतिहासकार और सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान होने के बावजूद उनके मन के किसी कोने को अंहकार छू भी नहीं सका था। वे अति विशिष्ट लोगो से जितना सदाशयतापूर्ण व्यवहार करते उतना ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से भी करते थे। मुँह से सिल्वर स्पून लेकर पैदा होने के बावजूद इस युग पुरुष ने अपने देशवासियो को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को समता, समानता, उदारता, सहअस्तित्व, शान्ति, शालीनता, प्यार-मोहब्बत का संदेश दिया। गरीबो, अनपढो, शोषियो और पिछड़े वर्गो को भौतिक और आध्यात्मिक उत्थान का रास्ता दिखाया।
तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्ण द्वारा 14 नवम्बर, 1964 ई. में राष्ट्र को समर्पित की गई यह इमारत जहाँ प नेहरू अपने निधन-काल, यानी 27 मई, 1964 ई. तक लगभग 16 वर्ष किसी भवन में रहे। यह भवन उनके उत्साह, उल्लास, उमंग, शान्ति और सौभाग्य के क्षणों का भी साक्षी है तथा उत्तेजना, आक्रोश और वेगनापूर्ण क्षणों का भी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions