Doubtnut Promotions Sticky

उसने कहा था' कहानी का सारांश लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

उक्त कथा .उसने कहा था. के लेखक चन्द्रधर शर्मा हैं। इस कहाँई में एक लड़का और एक लड़की दो मुख्य पात्र हैं। दोनों सिख है। दोनों अपने मामा के यहाँ आया है। एक दिन उसकी मुलाकात दुकान पर होती है। उसी दिन दोनों के बीच प्रेम का बीजारोपण हो जाता है। पर होनी तो कुछ और लिखी थी। लड़की की शादी सूबेदार हजारा सिंह से हो जाती है।
सूबेदार हजारा सिंह और उसका बेटा फ्रांस के फौज में भर्ती है तथा लहना सिंह भी जमादार के पद पर फ्रांस के सेना में है। कहानी अपने विकास में दूसरी बार सूबेदारनी से जमादार लहना सिंह की भेंट करा देती है जब वह अपनी जमीन के मुकदमे की पैरवरी में घर (हिन्दुस्तान) आया और इसी समय वह लड़की जो अब पूर्ण गृहस्थी माँ है लहना सिंह से पति और पुत्र की युद्ध क्षेत्र में रक्षा करने की भीख माँगती है। यही उसका कहना है। मात्र इतना ही उसने कहा था। फिर पूरी कहानी लहना की स्मृति में ही जवान होती है, अर्थात उसका प्रेम सुबेदारनी के प्रति यही से फलने के बाद विकसित होता है।
कहानी मार्मिकता को खाद-खुराक पाकर सफलता प्राप्त करती है। जीवन के प्रारंभिक प्रवाह के साथ ही लहना ने सुबेदारनी के प्राण बचाए थे जब एक तांगेवाले का घोड़ा बिगड़ गया था और वह स्वयं घोड़े की लातों में चला गया था। दोनों में प्रेम तभी उपजा पेड़ तभी लगा। 25 वर्षों बाद पहली बार सुबेदारनी ने जो कुछ माँगा उसके एवज ने लहना ने अपने प्राण ही न्यौछावर कर दिए। ऐसा पवित्र समर्पण विरले घटित होता होगा। यों हजारा सिंह बोधा दोनों समक्ष गए थे कि लहना हमलोगों का ख्याल ज्यादा करता है। सूबेदार भी लहना को ज्यादा चाहने लगा था। सूबेदारनी ने मात्र इतना ही कहा था कि तब तुमने ताँगे के घोड़े से मेरे प्राण बचाए थे और अब मैं तुम्हें अपने पति-पुत्र दोनों को सौंप रही हूँ। आँचल पसारकर तुमसे यह माँगती हूँ कि तुम उन दोनों की रक्षा करना। लहना ने इस भीख रूपी कर्त्तव्य को अपने माथे चढ़ा लिया था और अन्तत: इसी की खातिर अपने प्राण देकर भी उसे यह सौदा करना पड़ा।
समस्त घटनाक्रम और और कथानक का विकास लहना के स्मृति में चित्र रूप से होता रहा। चारित्रिक दृष्टि से इस कहानी में यथार्थ की भूमि पर एक महान्‌ आदर्श की प्रतिष्ठा की गई है। लहना का व्यक्तित्व इन्हीं सर्जित हुआ है। उसके प्रेम में वासना का लेश भी नहीं है। एक सैनिक की तरह लहना ने अपने दिए हुए वचन की रक्षा में निज प्राणों का विसर्जन किया है। ऐसे प्रेम को हम मधुर प्रेम की ही संज्ञा प्रदान करेंगे। सूबेदार हजारा सिंह, कीरत सिंह, वजीरा सिंह और बोधा सभी एक ही वचन विधि के विकसित पुष्प होते हैं। सबसे चरित्र में एक साथ ही धीरता, गंभीरता, निर्भयता तथा देशभक्ति एवं अपने सरदार की आज्ञाओं के सहर्ष पालन की भावना कूट-कूट कर भरी है। इन सबका चित्रण संवादों के साये में ही हुआ है। कथोपकथन में नाटकीयता का गुण तो कथाकार की भाषा में भरा हुआ है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions