Doubtnut Promotions Sticky

सूरदास के किसी एक पद का अर्थ लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

अर्थ: हे ब्रजराज ! भोर हो रही है, जागिए, कमल के फूल खिल उठे हैं, कुमुद के पुष्पों ने अपनी पंखुड़ियों को समेट लिया है। भौरे लताओं में छिप गए हैं। मुर्गों एवं पक्षियों का कोलाहल सुनाई दे रहा है। वन के राजा पेड़ आवाज दे रहे हैं। बाड़ों में गाएँ बोल रही है तथा बछड़ों को दूध पिलाने के लिए दौड़ रही है। चन्द्रमा का प्रकाश क्षीण हो चुका है। सूर्य का प्रकाश फैला गया है। नर और नारी भजन-कीर्तन कर रहे हैं। हे कृष्ण ! हे श्याम ! अब जगिए सबेरा हो गया है।
प्रात: काल का रमणीक स्वाभाविक एवं सजीव वर्णन इस पंक्तियों में वर्णित है। भोर हो रही है, कमल के फूल खिल उठे हैं, कुमुद के पुष्पों ने अपनी पंखुड़ियों को समेट लिया है। भौरे लताओं में छिप से गए हैं आदि वर्णन बालक कृष्ण को जगाने के क्रम में भक्तिधारा के महान कवि द्वारा अत्यन्त रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions