Doubtnut Promotions Sticky

किसी एक पर निबंध लिखें -
हिन्दी है हम

Text Solution
Verified by Experts

हर वर्ष 14 सितंबर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है। मातृभाषा होने के साथ - साथ यह देश की ज्यादातर आबादी की बोल - चाल की भाषा भी है। एक अनुमान के अनुसार देश में करीब 65 करोड़ लोग हिन्दी भाषी है और विश्व भर में हिन्दी जान्ने वालो की तादात 5 करोड़ लोग हिन्दी भाषी है और विश्व भर में हिन्दी जानें वालो की तादात 5 करोड़ से अधिक है। यदि कारण है की हिन्दी का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। आज इलैक्ट्रॉनिक चैनलों, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं में हिन्दी नजर आता है ।
ऑडिट ब्यूरो ऑफ़ सर्कुलेशन के आंकड़ों के अनुसार हिन्दी और पत्रिकाओं की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। डिजीटलीकरण के युग में अनेक वेब पोर्टल भी हिन्दी के प्रचार - प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे है। आज लगभग सभी समाचार पत्र - पत्रिकाओं के डिजीटल संस्करण उपलब्ध है और पाठक देश - विदेश के किसी भी कोने में बैठकर अपनी पसंद के विषय का समाचार पढ़ सकता है।
इंटरनेट युग में हिन्दी का तेजी से विकास हुआ है और भारत के आलावा विश्व भर में 40 से अधिक देशो में 600 से अधिक विद्यालयों महाविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई और सिखाई जाती है लेकिन यदि दक्षिण भारत की बात करें तो राजनीतिक समझनी चाहिए। उन्हें समझना चाहिए कि हिन्दी का विरोध करके वो देश की लगभग 65 करोड़ आबादी से अपने आपको अलग अलग कर रहे है। हिन्दी आज विश्व स्तरीय भाषा बंटी जा रही है और यदि कारण है कि हिन्दी के पक्ष में एक बड़ा वर्ग और बाजार खड़ा हुआ है। हिन्दी के प्रति लेखकों प्रकाशकों और पाठको का झुकाव निरन्तर बढ़ रहा है। और यह हिन्दीभाषी वर्ग के लिए गर्व की बात है। हिन्दी सिर्फ भारत में ही नहीं बोली जाती विदेशो - गुयाना , सूरीनाम, त्रिनीनाद, फिजी, मॉरिशन, दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर में भी यह अधिकांश लोगी की बोलचाल का भाषा है। जर्मन के स्कूलों में तो हिन्दी पढ़ाने के लिए विदेश मंत्रालय ने जर्मन सरकार से समझौता किया है और वहाँ पर जर्मन हिन्दी रेडियो सेवा संचालित है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions