Doubtnut Promotions Sticky

चम्पारण - क्षेत्र में बाढ़ आने के प्रमुख कारण क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

चम्पारण - क्षेत्र से बाढ़ का नाता पुराना है। उस इलाके की भौगोलिक स्थिति ऐसी है की उसे बाढ़ से बचाया नहीं जा सकता। हिमालय से निकलने वाली कई नदियाँ नेपाल से होते है हुए बिहार के इस इलाके में उतरती है। ताजा जल का यह स्त्रोत वरदान भो हो सकता है। लेकिन बरसात में ये नदियाँ परेशानी का सबक भी बनती रही है कोशी एक ऐसी नदी है जो अपनी चंचल धारा की वजह से कुछ ज्यादा ही कहर ढाती रही है।
जानकार कहते है की बाढ़ एक कुदरती परिघटना है, जिसे रोका नहीं जा सकता।
मनुष्य के हित में यह है की बाढ़ के मुताबिक़ जीना सीख ले। लेकिन जब तकनीक से प्रकृति को जीत लेने का भरोसा इंसान में कुछ ज्यादा ही भर गया तो नदियों को नाथ कर बाढ़ रोकने के तरीके अपनाए गए। बहरहाल पिछले पाँच - छह दशकों के अनुभवों ने यह भरोसा तोड़ दिया है। बाँध और तटबंधों के जरिए बाढ़ रोकने की उम्मीद निराधार साबित हो गई है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions