Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से किन्ही दो अवतरणों की सप्रसंग व्याख्या करें :
आज दिशाएँ भी हँसती है ,
है उल्लास विश्व पर छाया ,
मेरा खोया हुआ खिलौना
अब तक मेरे पास न आया।

Text Solution
Verified by Experts

व्याख्या - सुभद्रा कुमारी चौहान राष्ट्रीय भाग धारा की कवित्री है। प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग - 2 में संकलित सुभद्रा कुमारी चौहान की कविता .. पुत्र वियोग.. से ली गई है। इन पंक्तियों में ..पुत्र वियोग.. से ली गई है। इस पंक्तियों में पुत्र वियोग की प्रतीकत्मक अभिव्यक्ति है।
कवयित्री सुखी संसार के बीच अपना दर्द अभिव्यक्त कर रही है। कविता में यह स्पष्ट नहीं है कि पुत्र वियोग कैसे हुआ ? संसार के सुख का कारक कवयित्री का खिलौना आज खो गया है। विश्व में उल्लास है , दिशाएँ प्रसन्न है लेकिन माँ अपना पुत्र को कर बेचैन है।
वस्तुत: पंक्तियों में मातृहदय की तड़प और निदारूण शोक की अभिव्यक्ति है। पुत्र के हर सुख दुख का ख्याल रखनेवाली माँ के लिए पुत्र का असामयिक निधन असहय होता है। पुत्र से माँ को उसी तरह आनंद प्राप्त होता है जिस तरह बच्चों को खिलौने से। इसलिए खिलौना प्रतीकात्मक प्रयोग है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions