Doubtnut Promotions Sticky

बालगोबिन भगत की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालें।

Text Solution
Verified by Experts

बाल गोबिन भगत खेती-बारी से जुड़े होकर भी साधु-सा जीवन व्यतीत करते थे। उनकी अपनी गृहस्थी थी। एक बेय और पतोहू के साथ उनका भरा-पूरा परिवार था। फिर भी, उनका सारा जीवन अपने .साहब. को समर्पित था। वे अपनी कमाई पर पहले .साहब. का हक मानते थे। प्रसाद के रूप में उन्हें जो कुछ भी प्राप्त होता था। उसी से वे अपना गुजारा करते थे। वे पूर्णत: कबीरपंथी साधु थे। अर्थात् अपना कर्म करते भगवान का भजन। अतः वे मृत्यु को भी परमात्मा में विलीन हो जाना मानते थे। उन्होंने अपने पुत्र की मृत्यु पर भी रोया नहीं बल्कि भगवान का भजन गाया।
झूठ बोलना, झगड़ा करना, किसी दूसरे की वस्तु लेना आदि उनके लिए पाप-कर्म था। उन्होंने जीवन भर अपना शेष समय खंजड़ी बजाने और प्रभु का गीत गाने में व्यतीत किया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions