Doubtnut Promotions Sticky

तिस्ता नदी की धारा ने लेखिका के मन में क्या भाव जाग्नत किए?

Text Solution
Verified by Experts

तिस्ता नदी के किनारे बिखरे पत्थरों पर बैठे हुए लेखिका के मन में जैसे एक नया बोध जाग्रत हो रहा था। उसे लग रहा था कि सुख-शांति और सकून वहीं है, जहाँ अखडिता संपूर्णता है। पेड़, पौधे पशु और आदमी-सबकी अपनी एक लय और गति है। यह लय और गति अपने मूल और स्वभाव में बनी रहे, इसी में सबकी भलाई है। हमारी आज की पीढ़ी ने प्रकृति की इस लय और गति के साथ खिलवाड़ करके अक्षम्य अपराध किया है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions