Doubtnut Promotions Sticky

रूसी क्रांति के कारणों की विवेचना करें।

Text Solution
Verified by Experts

1917 की रूसी क्रान्ति के कुछ कारण तो दशकों पुराने थे, तात्कालिक कारणों ने व्याप्त असंतोष का विस्फोट कर दिया। ये कारण निम्नलिखित थे -
(i) जार की निरंकुशता एवं अयोग्य शासन - यद्यपि 19वीं सदी के मध्य में राजतंत्र की शक्ति सीमित की जा चुकी थी। रूसी राजतंत्र अपना विशेषाधिकार छोड़ने को तैयार नहीं था। जार निकोलस-II राजा के दैवी अधिकरों में विश्वास रखता था। जार की अफसरशाही अस्थिर, जड़ तथा अकुशल थी। गलत सलाहकारों के कारण जार की स्वेच्छाचारिता बढ़ती गई और जनता की स्थिति बद से बदतर होती गई।
(ii) कृषकों की दयनीय स्थिति - रूस की बहुसंख्यक जनता कृषक थी जो अपने छोटे-छोटे खेत पर पुराने ढंग से खेती करती थी। दयनीय आर्थिक स्थिति में भी वे करों के बोझ से दबे हुए थे।
(iii) मजदूरों की दयनीय स्थिति - मजदूरों को कम मजदूरी में अधिक काम करना होता था। उन्हें कोई राजनैतिक अधिकार नहीं थे। अपनी माँगों के समर्थन में वे हड़ताल भी नहीं कर सकते थे।
(iv) औद्योगीकरण की समस्या - रूस में कुछ ही क्षेत्रों में उद्योग संकेन्द्रित था। राष्ट्रीय पुंजी के अभाव में विदेशी पूँजी पर निर्भरता बढ़ गई थी। विदेशी पूँजीपति आर्थिक शोषण करते थे।
(v) रूसीकरण की नीति - रूस की जनता में यहूदी, पोल, किन, उजबेक, तातार, कजाक, आर्मीनियन, रूसी आदि जातियों के लोग थे। इनके भाषा व रस्म-रिवाज भिन्न-भिन्न थे। जार द्वारा सभी पर रूसी भाषा, शिक्षा एवं संस्कृति लादने के प्रयासों से ये सभी असंतुष्ट थे।
(vi) बौद्धिक क्रान्ति एवं मार्क्सवाद - लियो टॉलस्टॉय, दोस्तोवस्की, तुर्गनेव जैसे चिंतन लोगों में राजनीतिक जागृति ला रहे थे। कार्ल मार्क्स का समाजवादी विचार मजदूरों तथा किसानों को प्रभावित किये हुए थे। प्लेखानोव का साम्यवाद भी जारशाही के खिलाफ था।
(vii) तात्कालिक कारण-प्रथम विश्वयुद्ध में रूस की पराजय - क्रीमिया युद्ध में रूस की पराजय ने रूस में सुधारों का युग आरम्भ किया। 1905 में रूस-जापान युद्ध में रूस की पराजय ने रूस में पहली क्रान्ति 1917 की क्रान्ति का तात्कालिक कारण बनी। युद्ध में कृषि तथा उद्योग से जुड़े लोग भी सैनिक कार्य हेतु भेजे गये जिसका प्रतिकूल असर अनाज एवं अन्य उत्पादों के उत्पादन पर पड़ा। जनता के बीच दुर्भिक्ष की स्थिति हो रही थी।
मार्च 1917 तक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गयी। जनता .रोटी दो. नारे लगाती सड़क पर उतर गई और क्रान्ति की शुरुआत हो गई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions