Doubtnut Promotions Sticky

इटली के एकीकरण में मेजनी, कावूर और गैरीबाल्डी के योगदानों को बतायें |

Text Solution
Verified by Experts

इटली के एकीकरण में मेजिनी, कावूर और गैरीबाल्डी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी | इस कार्य में उनके योगदान क्रमशः निम्नवत् रहें-
मेजिनी योजना - मेजिनी इटली में राष्ट्रवादियों के गुप्त दल .कार्बोनेरी. का सदस्य था | वह योग्य सेनापति होने के साथ - साथ गणतांत्रिक विचारों का समर्थक तथा साहित्यकार भी था | उसके लेखों तथा विलक्षण वक्तव्य से इटली के लोगों में उत्साह और राष्ट्रीयता की भावना विकसित हुई | 1830 ई० में नागरिक आंदोलनों के द्वारा उसने उत्तरी और मध्य इटली में एकीकृत गणराज्य स्थापित करने का प्रयास किया, किन्तु असफल रहने पर उसे इटली से पलायन करना पड़ा | 1848 ई० में मेटरनिख के पराजय के बाद मेजिनी ने पुन : इटली आकर इटली के एकीकरण का प्रयास किया किन्तु इस बार भी वह असफल रहा और उसे पलायन करना पड़ा | काउन्ट
कावूर - काउन्ट कावूर एक सफल कूटनीतिज्ञ एवं राष्ट्रवादी था| उसने इटली के एकीकरण के लिए राजनीतिक दाँव - पेंचों और कूटनीति पर अधिक विश्वास किया | इसी कूटनीति से कावूर ने इटली की समस्या को एक अन्तर्राष्ट्रीय समस्या बना दिया| कावूर इटली के एकीकरण में सबसे बड़ी बाधा ऑस्ट्रिया को मानता था| अतएव ऑस्ट्रिया को पराजित करने के लिए उसने फ्रांस से मित्रता की |
काबूर जानता था कि यदि पिडमौंट - सार्डिनिया इटली के एकीकरण का नेतृत्व करता है तो उसे आर्थिक और सैन्य दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाना होगा | इटली के एकीकरण के लिए, जनता को आकर्षित करने के लिए जनता को संतुष्ट करना होगा, उसे समृद्ध बनाना होगा तथा राजनीतिक संगठन को उदार बनाना होगा | अपनी इस योजना को काबूर ने बड़ी ही समझदारी से पूरी की और इटली के एकीकरण का मार्ग प्रशस्त किया |
गैरीबाल्डी - इटली के एकीकरण के क्रम में दक्षिणी इटली के रियासतों के एकीकरण का श्रेय गैरीबाल्डी को जाता है | गैरीबाल्डी प्रारम्भ से मेजिनी क विचारों का समर्थक था किन्तु बाद में कावर से प्रभावित हो संवैधानिक राजतंत्र का पक्षघर बन गया | गैरीबाल्डी पेशे से नाविक था | उसने अपने कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों की सशस्त्र सेना का गठन कर इटली के प्रांत सिसली तथा नेपल्स पर आक्रमण कर विजय प्राप्त की | उसने यहाँ गणतंत्र की स्थापना कर विक्टर इमैनुएल के प्रतिनिधि के रूप में सत्ता सम्भाली तत्पश्चात् गैरीबाल्डी ने विक्टर , एमैनुएल से मिलकर दक्षिणी इटली के सम्पूर्ण जीते गये क्षेत्र एवं सम्पत्ति उसे सौंप दिया | गैरीबाल्डी ने दक्षिणी क्षेत्र के शासक बनने के बजाय कृषि कार्य करना स्वीकार किया |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions