Doubtnut Promotions Sticky

नई आर्थिक नीति क्या है ? विवेचना करें |

Text Solution
Verified by Experts

साम्यवाद काल में रूस की आर्थिक व्यवस्था डगमगाने लगी | 1920-21 ई० में उत्पादन का स्तर काफी गिर गया | अतः, लेनिन ने अपनी आर्थिक नीति में संशोधन कर नई आर्थिक नीति ( NEP ) चलाई | इस नई आर्थिक नीति ( NEP ) के निम्नलिखित उद्देश्य थे-
(i) उत्पादनल में इतनी वृद्धि कि आन्तरिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर निर्यात व्यापार भी पुनः प्रारम्भ हो सके | (
(ii)खेतिहर वर्ग के असंतोष को दूर करना |
(iii) आंशिक राष्ट्रीयकरण की नीति को अपनाना |
नई आर्थिक नीति मिश्रित अर्थव्यवस्था पर आधारित की गई | इसमें निम्नांकित प्रमुख बातें थीं
(i) किसानों से अनाज ले लेने के स्थान पर एक निश्चित कर लगाया गया | बचा हुआ अनाज का किसान मनचाहा इस्तेमाल कर सकता था |
(ii) यद्यपि यह सिद्धान्त कायम रखा गया कि जमीन राज्य की है फिर भी जमीन किसान की हो गई |
(iii) 20 से कम कर्मचारियों वाले उद्योगों को व्यक्तिगत रूप से चलाने का अधिकार मिल गया |
(iv) उद्योगों का विकेन्द्रीकरण कर दिया गया | निर्णय और क्रियान्वयन के बारे में विभिन्न इकाइयों को काफी छूट दी गई |
(v) विदेशी पूँजी भी सीमित तौर पर आमंत्रित की गई |
(vi) व्यक्तिगत संपत्ति और जीवन बीमा भी राजकीय एजेंसी द्वारा शुरू किया गया|
(vii) विभिन्न स्तरों पर बैंक खोले गये |
(viii) ट्रेड यूनियन की अनिवार्य सदस्यता समाप्त कर दी गई|
इस नई आर्थिक नीति के द्वारा लेनिन ने उत्पादन की कमी को नियंत्रित किया| इसके फलस्वरूप कृषि एवं औद्योगिक उत्पादन में आशातीत वृद्धि हुई|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions