Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में किसी एक विषय पर निबंध लिखें।
वृक्षारोपण - (i) भूमिका (ii) वृक्ष की महत्ता (iii) वृक्ष के लाभ (iv)कटाई की प्रतिपूर्ति (v) उपसंहार

Text Solution
Verified by Experts

वृक्षारोपण : प्रकृति जीवनदायिनी - प्रकृति जीवनदायिनी है। इसके द्वारा बनाए गए स्वस्थ वातावरण में सांस लेकर हम जी रहे हैं। प्रकृति में भी वृक्षों और वनों का बहुत आधुनिकीकरण और औद्योगिकीकरण की अंधी दौड़ में वनों के उन्मूलन में बड़ी भूमिका निभाई है। इसकी क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण से ही की जा सकती है।
वृक्षारोपण का महत्व : वन हर प्रकार से मानव जीवन का संरक्षण करते हैं। वनों से हमें लकड़ियां प्राप्त होती है। इनका सबसे महत्वपूर्ण कार्य वर्षा लाना, बाढ रोकना और मौसम में जो अनियमितता आई है, उसका कारण है अंधाधुन वनों का कटना। आज देश में 23 प्रतिशत भू- भाग पर वन है,जब भी आवश्यकता 33% वनों की है। वनों के कटाव से कई बार अवर्षण और अकाल की स्थिति पैदा हो जाती है।
वृक्ष से लाभ : जल संतुलन में सहायक- वन जहां जल लाते हैं,वहां बाढ़ को रोकने में भी वे मदद करते हैं। वृक्ष जल के वेग को रोक कर बाढ़ नियंत्रण करते हैं। वन भूमि को मरुस्थल बनने से रोकते हैं। वे नमी को सोख कर धरती की निचली परत तक पहुंचा देते हैं, जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहती है।
प्रदूषण पर नियंत्रण - वन अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ते हैं। इसी ऑक्सीजन के द्वारा हमारा जीवन चलता है। प्राणवायु के स्रोत बन ही है। आज नगरों में जो बढ़ते हुए प्रदूषण की स्थिति है, वनों को रोपने से ही ठीक हो सकती है।
कटाई और प्रतिपूर्ति - वनों से हमारी पशु-राशि भी सुरक्षित रहती है। यदि वे बनना हो तो ना जाने कितने ही जीवो की जातियां समाप्त हो जाएं। आज कितने ही पशु पक्षियों को सुरक्षित रखने के लिए कृत्रिम वन बनाए जा रहे हैं, जबकि वनों में बने रहने से यह पशु पक्षी अपने आप जीवित रहते हैं।
उपसंहार - वन कई प्रकार के उपयोगी पदार्थ भी प्रदान करते हैं रबड़, गोंद, फल - फूल, कागज अधिक उपयोगी पदार्थ इन हवन से प्राप्त होते हैं।लेखन सामग्री का समस्त भंडार वनों पर आधारित है। अतः यह 1 बहुत उपयोगी है। यह सच्चे जीवन दायक है। इन वनों का संरक्षण करने की आवश्यकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions