प्रथम विश्वयुद्ध यूरोप में लड़ा गया परन्तु उसके प्रभाव पूरे विश्व में अनुभव किए गए।' सोदाहरण स्पष्ट करें।
(i) विश्वयुद्ध-प्रथम विश्वयुद्ध अपने पूर्ववर्ती युद्धों से पूर्णत: भिन्न था। इस लड़ाई में विश्व के अग्रगामी औद्योगिक देश परस्पर जूझ रहे थे और शत्रुओं को तबाह करने के लिए उनके पास असीम आधुनिक औद्योगिक शक्ति इकट्ठा हो चुकी थी।
(ii) आधुनिक औद्योगिक युद्ध-यह पहला आधुनिक औद्योगिक युद्ध था । इसमें मशीनगनों, टैंकों, विमानों और रासायनिक अस्त्रों का व्यापक मात्रा में उपयोग हुआ। ये सभी चीजें आधुनिक विशाल उद्योगों की देन थीं।
(iii) कामकाजी बल में कमी-मृतकों और घायलों में अधिकतर कामकाजी आयु के लोग थे। इस महाविनाश से यूरोप में कामकाज के लायक लोगों की संख्या बहुत कम हो गई। परिवार के सदस्य कम हो जाने से युद्ध के बाद परिवारों की आय भी गिर गई।
(iv) नयी सामाजिक व्यवस्था-युद्ध समस्त समाज तथा अर्थव्यवस्था के पुनर्गठन के लिए उत्तरदायी था। युद्धकाल में उद्योगों को युद्ध-संबंधी वस्तुओं के उत्पादन के लिए पुनर्गठित किया गया । उपभोक्ता वस्तुओं की कमी हो गई । पुरुष मोर्चे पर जाने लगे तो उन कामों को करने के लिए घरेलू औरतों को बाहर आना पड़ा, जिन्हें अब तक केवल पुरुषों का काम माना जाता था।
(v) अमेरिका का महाशक्ति के रूप में उदय-युद्धोपरांत अमेरिका विश्व की महाशक्ति बन गया। ब्रिटेन को युद्ध के लिए अमेरिकी बैंकों और अमेरिकी जनता से भारी ऋण लेना पड़ा। परिणामस्वयप उसका आर्थिक वर्चस्व पूर्णतः स्थापित हो चुका था। अतः युद्ध ने उसे कर्जदार की बजाय अंतर्राष्ट्रीय कर्जदाता देश बना दिया ।
Similar Questions
दूर्वा - चिट्ठियों में यूरोप | पत्र | चिट्ठियों में यूरोप पत्र की व्याख्या
13:22View Solutionसहसंयोजी आबन्ध में इलेक्ट्रॉनिक प्रभाव
44:48View Solutionयूरोप में राष्ट्रवाद#!#महत्वपूर्ण प्रश्न
37:00View Solutionयूपी बोर्ड#!#यूरोप में राष्ट्रवाद#!#महत्वपूर्ण प्रश्न
43:31View Solutionनिकाय | परिवेश | प्रक्रम के प्रकार | ऊष्मागतिकी के नियम | आंतरिक ऊर्जा | प्रक्रमो में किए गए कार्य
54:17View SolutionThe Pie-chart given below shows the figures of various heads of expenditure incurred by Anurag in a year. In how many heads is his expenditure less than the expenditure he incurred on tax?
नीचे दिया गया वृत्त आरेख अनुराग द्वारा किसी वर्ष में किए गए व्यय के विभिन्न शीर्षों के आंकड़ों को दर्शाता है | उसके द्वारा टैक्स पर किए गए व्यय की तुलना में कितने शीर्षों में उसके व्यय कम हैं ?02:01View SolutionWhere was first factory set up of steel in India
भारत में प्रथम कारखाना कहाँ स्थापित किया गया था?00:51View Solutionइंगित किए गए गुण के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा क्रम गलत है?
View Solution