Doubtnut Promotions Sticky

खाद्य की उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव को दिखाने के लिए इतिहास में से दो उदाहरण दीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(1) विभिन्न बाजारों में सस्ते भोजन की उपलब्धता-परिवहन में सुधारों, तीव्रगामी रेलों, हल्की बोगियों और विशाल जलपोतों ने भोजन को कम दरों पर संचालित करना शुरू कर दिया ताकि वे खेतों से सीधे अंतिम बाजार तक तुरंत पहुँच सकें।
(ii) मांस पर प्रभाव-1870 के दशक तक अमेरिका से यूरोप के लिए मांस जीवित पशुओं के रूप में जलपोतों द्वारा भेजा जाता था और वहाँ जाकर उन्हें काटा जाता था। पशु समुद्री जहाज में अधिक जगह घेरते थे परन्तु रेफ्रिजरेशन वाले जलपोतों के आविष्कार ने मांस के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र तक परिवहन में सहायता की। अब पशु अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में काटे जाने लगे और तब उनका ठंडा किया गया माँस यूरोप के लिए भेजा जाने लगा। रेफ्रिजरेशन वाले जलपोतों की निम्नलिखित विशेषताएँ थीं
(a) इससे जलपोतों की लागत घट गई और यूरोप में मांस की कीमतें गिर गई।
(b) यूरोप का निर्धन वर्ग अब विभिन्न पूर्ण भोजन ले सकता था। अवधि कई चेटियार मखी खेती
(c) पहले की ब्रैड और आलू की इकरसता टूटी और अब माँस (मक्खन तथा अंडे) भी उपलब्ध होने लगा था। का
(d) बेहतर जीवन की अवस्थाओं ने देश में सामाजिक शांति बहाल की और विदेश में साम्राज्यवाद को समर्थन मिलने लगा।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions