Doubtnut Promotions Sticky

विकेन्द्रीकरण के लाभ बताए।

Text Solution
Verified by Experts

(1) स्थानीय लोगों को बेहतर समझ-विकेन्द्रीकरण के पीछे बुनियादी सोच यह है कि अनेक मुद्दों और समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही बढ़िया ढंग से हो सकता है। लोगों को अपने इलाके के समस्याओं की बेहतर समझ होती है। लोगों को इस बात की भी जानकारी होती है कि पैसा कहाँ खर्च किया जाए और चीजों का अधिक कुशलता से उपयोग किस तरह किया जाए।
(ii) लोगों को सीधी भागीदारी-विकेन्द्रीकरण के कारण स्थानीय स्तर पर लोगों को फैसलों में सीधे भागीदार बनाना भी संभव हो जाता है। इससे लोकतांत्रिक भागीदारी की आदत पडती है। स्थानीय सरकारों की स्थापना स्व-शासन के लोकतांत्रिक सिद्धांत को वास्तविक बनाने का सबसे अच्छा तरीका है।
(iii) लोकतंत्र की नींव-लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्थानीय सरकारें बहुत महत्त्वपूर्ण होती हैं। ये स्थानीय नागरिकों तथा नेताओं के लिए प्रशिक्षण केन्द्र होती हैं। ये राजनीतिक शिक्षा प्रदान करते हैं। लोगों को चुनाव प्रक्रिया तथा अपने मत के सही उपयोग की जानकारी मिलती है, जो कि लोकतंत्र की नींव है।
(iv) केन्द्र सरकार के कार्य भार में कमी-यह केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार के कार्य भार को कम कर देती हैं। ये राष्ट्रीय अथवा राज्यों के महत्त्वपूर्ण मामलों पर बेहतर तरीकों से विचार कर सकती हैं। इस प्रकार स्थानीय स्वशासी सरकारें शासन के तीनों स्तरों पर कुशलता सुनिश्चित करती हैं। भारतीय नेताओं ने भी विकेन्द्रीकरण की आवश्यकता पर बल दिया है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions