Doubtnut Promotions Sticky

मार्टिन लूथर कैसे मुद्रण के पक्ष में था और उसने उसकी खुलेआम प्रशंसा की ? व्याख्या कीजिए। ( उत्तर 100-125 शब्दों में दें )

Text Solution
Verified by Experts

(i) मार्टिन लूथर जर्मनी का एक महान धर्म सुधारक था। उसने रोमन कैथलिक चर्च की कुरीतियों का विरोध किया तथा रिफमेशन आंदोलन की शुरुआत की।
(ii) मुद्रण के माध्यम से उसके द्वारा कैथोलिक चर्च की आलोचना कर लिखी गयी 95 स्थापनाएँ अधिक-से- अधिक लोगों तक पहुँची।
(iii) उसने प्रोटेस्टेट मत की शुरुआत की। उसने न्यू टेस्टमेंट की रचना की। जो मुद्रण तकनीक के कारण बहुत कम समय से हजारों लोगों के हाथों में पहुँच गया।
(iv) मुद्रण के तकनीक के विकास के कारण ही लूथर को अपने विचारों को लोगों में फैलाने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसके कारण प्रोटेस्टेंट धर्म की शुरुआत हुई।
(v) मार्टिन लूथर का मानना था कि मुद्रण ईश्वर की दी हुई महानतम देन और सबसे बढ़ा तोहफा है। मुद्रण के प्रति लूथर कृतज्ञ था और उसने खुलेआम उसकी प्रशंसा की।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions