Doubtnut Promotions Sticky

औपनिवेशिक भारत में उपन्यास किस तरह उपनिवेशकारों और राष्ट्रवादियों , दोनों के लिए लाभदायक था ? (उत्तर 100-125 शब्दों में दें। )

Text Solution
Verified by Experts

(i) सूचना -स्त्रोत -औपनिवेशिक सरकार को उपन्यासों में देशी जीवन व रीति-रिवाज से जुडी जानकारी का बहुमूल्य स्त्रोत दिखाई दिया। अनेक प्रकार के समुदायों और जातियों वाले भारतीय समाज पर शासन करने के लिए ऐसी जानकारी उपयोगी थी। इससे उन्हें भारतीय घरों के भीतर तक की जानकारियाँ मिल जाती थीं। भारतीय भाषाओं के नए उपन्यासों में गृहस्थी का विस्तृत वर्णन था। उसे पढ़कर लोगों के पहनने -ओढ़ने, पूजा-पाठ, विश्वासों और आचार आदि का सहज पता चल जाता था। इनमें से कुछ पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद भी हुआ, जिसके पीछे प्रायः ब्रिटिश प्रशसकों या ईसाई मिशनरियों का हाथ था।
(ii) सामाजिक तथा आर्थिक समस्याएँ -भारतीयों ने अपने समाज में उपस्थित बुराइयों की आलोचना करने और उपचार सुझाने के लिए उपन्यासों का उपयोग किया। वीरेशलिंगम जैसे लेखकों ने उपन्यास का उपयोग मूलतः अपने विचारों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए किया।
(iii) राष्ट्रवाद का प्रसार - उपन्यासों की सहायता से अतीत के साथ रिश्ता भी कायम किया गया। अनेक उपन्यास गुजरे युग की शौर्य और षड्यंत्र की रोमांचक कहानियों पर आधारित थे। प्राचीन काल का महिमागायन करके उन उपन्यासों ने अपने पाठकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार किया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions