पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगित उत्पादन क्यों बड़ा ? ( उत्तर 60-80 शब्दों में दीजिए। )
पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगित उत्पादन क्यों बड़ा - इसके अनेक कारण दिये जाते हैं जिनमें से कुछ मुख्य निम्नलिखित हैं -
(i) प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटेन ऐसे उलझ गया कि उसका सारा ध्यान अपने बचाओं में लग गया। वह अब भारत में अपने माल का निर्यात न कर सका जिसके कारण भारत के उद्योगों को पनपने का सुअवसर प्राप्त हो गया।
(ii) इंग्लैंड के सब कारखाने निर्यात की विभिन्न चीज़ें बनाने की बजाय सैनिक सामग्री बनाने में लग गई इसलिये भारतीय उद्योगों को रातोरात एक विशाल देशी बाजार मिल गया।
(iii) एक विशाल देशी बाजार मिलने के अतिरिक्त भारतीय उद्योगों को जब सरकार द्वारा भी अनेक चीज़ें -जैसे फौज के लिए वर्दियों, बूट आदि बनाने, टैंट आदि बनाने , घोड़ों के लिये उनके प्रकार का सामान बनाने आदि -के आर्डर मिल गए तो उनमें नै जान आ गई। जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ता गया भारतीय उद्योग भी प्रगति करने गये।
(iv) पुराने कारखानों के साथ-साथ बहुत सारे नए कारखाने खुल गए जिससे उद्योगपतियों को ही नहीं , वरन मजदूरों और कारीगरों की भी चाँदी हो गई , उनके वेतन बढ़ गए जिससे उनकी काया पलट गई।
(v)प्रथम युद्ध में ब्रिटिश सरकार को फंसा देकर जब भारतीय नेताओं ने स्वदेशी पर अधिक बल देना शुरू कर दिया तो भारतीय उद्योगों के लिये सोने पर सुहागा वाली बात हो गई।
Similar Questions
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मीराबाई ने श्रीकृष्ण से अपनी पीड़ा हरने की प्रार्थना किस प्रकार की है? अपने शब्दों में लिखिए।
(ख) पर्वतीय प्रदेश में वर्षा के सौन्दर्य का वर्णन 'पर्वत प्रदेश में पावस' के आधार पर अपने शब्दों में कीजिए।
(ग) छाया भी कब छाया को ढूंढने लगती है? 'बिहारी' के दोहे के आधार पर उत्तर दीजिए।View Solutionप्रश्न का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए : कर्नल को वज़ीर अली के अफ़साने हुड के कारनामे क्यों याद आ गए?
View Solutionप्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए :
डायरी का एक पन्ना, पाठ के आधार पर लिखिए 26 जनवरी 1931 का दिन विशेष क्यों था?View Solutionप्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए : कर्नल कालिंज का खेमा जंगल में क्यों लगा हुआ था।
View Solutionप्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए :
कबीर निंदक को अपने निकट रखने का परामर्श क्यों देते हैं?View Solutionलगभग 80 - 100 शब्दों में उत्तर लिखिए-
'मनुष्यता' कविता का मूल भाव अपने शब्दों में समझाइए।View Solutionविषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
हमारी मेट्रो
* भारत की प्रगति का नमूना
* लोकप्रियता के कारण
* मेट्रो का विस्तारView Solutionरिवीजन|मेगा प्रश्नोत्तरी#!#भारत में राष्ट्रवाद#!#भूमंडलीकृत विश्व का बनना
52:23View Solution