Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र को सबसे अच्छा शासन व्यवस्था क्यों कहा जाता है ? ( उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए। )

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र लोगों का शासन होता है, लोगों द्वारा निर्मित होता है और लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इस कथन ,में लोकतंत्र की बुनियादी विशेषताएँ छिपी हुई हैं। यह लोकतंत्र ही हैं जो एक उत्तरदायी सरकार की स्थापना को संभव बनाता है। ऐसी सरकार कायदे -कानूनों को मानती है और लोगों के प्रति जवाबदेह होती है। जिस दिन ऐसी सरकार का विधानमण्डल में बहुत समाप्त हो जाता है उसी दिन उसे त्यागपत्र देना पड़ता है।
यह लोकतंत्र ही है जिसमें सरकार जिम्मेदारी से काम करती है और लोगों के हितों का ध्यान रखती है। लोकतंत्र ही यह संभव बनाता है कि लोग सूचना के अधिकार के अंतर्गत सरकात तथा उसके काम-काज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सके। लोकतंत्र में ही विरोधी राजनीतिक दल स्वतंत्रता से सरकार की नीतियों की आलोचना करके उसे अधिक पारदर्शी और जिम्मेदार बना सकते हैं।
लोकतंत्र ही सरकार की वैधता को संभव बनाता है जब कोई भी सरकार अल्पमत में आ जाती है तो उसे एकदम त्याग पत्र देना पड़ता हैं क्योंकि उसकी अगले चुनावों में अपना बहुमत प्राप्त कर लेती है। बिना लोगों का विशवास प्राप्त किए कोई भी नई सरकार नहीं बन सकती। यदि चुनाव प्रक्रिया सरकार की वैधता पर मुहर लगाती है जो केवल लोकतंत्र में ही संभव है।
इन्ही कारणों से लोकतंत्र को सबसे अच्छा शासन व्यवस्था कहा जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions