Doubtnut Promotions Sticky

निम्न प्रश्न में, अभिकथन के वक्तव्य के बाद तर्क के वक्तव्य को दिया गया है। सही विकल्प चुनिए।
अभिकथनः अधिकांश जीवों में DNA को RNA से बेहतर अनुवांशिक पदार्थ माना गया है।
तर्क: DNA में उपस्थित 2' - OH समूह इसे संवेदनशील और कम क्रियाशील बनाता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


अनुवांशिक पदार्थ स्थाई होने चाहिए जो जीव के जीवन चक्र की विभिन्न अवस्थाओं, उम्र या कार्यिकी में परिवर्तन के कारण भी परिवर्तित नहीं हों। DNA रज्जुक के सम्पूरक होने के कारण, ताप द्वारा अलग करने पर भी अनुकूल परिस्थितियों में एक साथ आ जाते हैं। इसके अलावा, RNA के प्रत्येक न्यूक्लियोटाइड में उपस्थित 2.-OH समूह क्रियाशील होता है जिसके कारण RNA संवेदनशील होता है और आसानी से विघटित हो जाता है। RNA को एक उत्प्रेक की तरह भी जाना जाता है इसलिये ये क्रियाशील होता है अत: DNA रासायनिक रूप से कम क्रियाशील और संरचनात्मक रूप से RNA से अधिक स्थाई होता है। इसलिये, दोनों न्यूक्लिक अम्लों में DNA एक बेहतर अनुवांशिक पदार्थ है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions