Doubtnut Promotions Sticky

निम्न प्रश्न में, अभिकथन के वक्तव्य के बाद तर्क के वक्तव्य को दिया गया है। सही विकल्प चुनिए।
अभिकथनः जब दो /ि के DNA अनुक्रमों को समान प्रतिबंधन एन्जाइम का उपयोग करके काटा जाता है, तब दोनों द्वारा प्राप्त खण्डों की लम्बाई और संख्या भिन्न होती है।
तर्क: DNA क्रम अनुबद्ध रूप से (Tandemly) बहुत सी प्रति संख्या में व्यवस्थित होता है जो एक व्यक्ति में एक गुणसूत्र से अन्य गुणसूत्र में भिन्न होता है, बहुरूपता की उच्च कोटि को दर्शाता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है, लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


अनुषंगी DNA में क्षारों की पुनरावृत्ति क्रमबद्ध रूप में होती है। खण्डों की लम्बाई, क्षार घटकों और क्रमिक पुनरावृत्त क्रमों के आधार पर DNA सेटेलाइट्स को माइक्रोसेटेलाइट और मिनीसेटेलाइट उपइकाइयों में वर्गीकृत किया गया है। सेटेलाइट DNA बहुरुपता दर्शाता है। नॉन कोडिंग क्रम में उत्परिवर्तनों ने समय के साथ एकत्र होकर DNA बहुरूपता को विकसित किया (अनुवांशिक स्तर पर भिन्नताएं उत्परिवर्तन द्वारा उत्पन्न होती हैं)। DNA बहुरुपता ह्यूमन जीनोम की अनुवांशिक मैपिंग और DNA फिंगरप्रिन्टिंग का आधार है। प्रत्येक जीव के DNA में विशिष्ट क्रम होते हैं जो प्रतिबन्धन एन्जाइम द्वारा टूटकर अलग-अलग लम्बाई के खण्ड उत्पन्न करते हैं। इन खण्डों को प्रतिबंधित खण्ड कहते हैं। प्रतिबंधन स्थलों पर टूटने से प्राप्त विभिन्न लम्बाई के DNA क्रम को रेस्ट्रिक्शन फ्रेगमेन्ट लेन्थ् पॉलीमॉरफिज्म (RFLP) कहते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions