Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथनः हरित क्रांन्ति उस विकासशील जगत में तुलनात्मक रूप से कम प्रभावी है जहाँ किसान परम्परागत प्रजनन पर निर्भर होते हैं।
तर्कः विकासशील जगत में महंगे कृषि रसायन खरीदने की अक्षमता उन्हें परम्परागत प्रजनन पर निर्भर रहने को मजबूर करती है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है , लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


हरित क्रांति वह अवस्था थी जिसमें कृषि फसलों की उच्च उत्पादन वाली किस्मों का उपयोग करने पर कृषि उत्पादों की बहुत अधिक बढ़ोत्तरी हुई। परन्तु उच्च उत्पादन आंशिक रूप से उन्नत किस्मों की फसलों के उपयोग के कारण, उत्तम प्रबंधन विधियों और कृषि रसायनों (रसायनों और उर्वरकों) के प्रयोग के कारण हुआ। यह विधियां और कृषि रसायनों का उपयोग विकासशील जगत में साधारणतः काफी महंगा है जिसका भार किसान नहीं उठा सकते हैं। इसलिये, विकासशील जगत में किसान पराम्परागत प्रजनन जैसी सस्ती विधियों पर निर्भर रहते हैं इसलिये हरित क्रांति उतनी प्रभावशाली साबित नहीं हो सकी जितनी यह विकसित राष्ट्रों में हुई।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions