Doubtnut Promotions Sticky

अभिकथन: GEAC जैसे संगठन GM अनुसंधानों की निगरानी करने तथा लोक सेवाओं हेतु GM जीवों को प्रस्तुत करने से पूर्व सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए आवश्यक होते हैं।
तर्क: GM शोध के परिणाम अनिश्चित हो सकते हैं, यहाँ तक कि वे तब भयानक नुकसान दायक भी हो सकते हैं, जब अनुवांशिकत: रूपान्तरित जीवों को पारिस्थितिक तंत्र में प्रवेश कराया जाता है।

A

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं तथा तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या करता है।

B

अभिकथन और तर्क दोनों सही हैं लेकिन तर्क, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

C

अभिकथन सही है , लेकिन तर्क गलत है।

D

अभिकथन और तर्क दोनों गलत है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


मनुष्यों द्वारा सजीवों में बदलाव/ परिवर्तन अर्थात् जीवों का अनुवांशिक रूपान्तरण बिना किसी नियंत्रण के लगातार नहीं चल सकता है। इसके परिणाम हमारे पारिस्थितिक तंत्र के लिये खतरनाक हो सकते हैं। कुछ ऐथिकल स्टैन्डर्डस (बायोऐथिक्स) की आवश्यकता होती है जो मानव की सभी क्रियाओं की नैतिकता का पता कर सकें, जो सजीवों के लिए लाभदायक या हानिकारक हो सकती हैं। GEAC (जेनेटिक इन्जीनियरिंग अप्रूवल कमेटी) एक संगठन है जिसे भारत सरकार ने यह देखने के लिये गठित किया है कि बायोऐथिक्स (वैधानिकता) को भारत के GM अनुसंधानों में अपनाया जाए।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions